{"_id":"6a32e0dd3dbcfa521d0bbfee","slug":"advocates-protest-against-e-registration-balrampur-news-c-99-1-brp1010-150138-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ई-पंजीयन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ई-पंजीयन के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो-22-बलरामपुर के उतरौला में प्रदर्शन करते अधिवक्ता ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उतरौला। ई-पंजीयन व्यवस्था के विरोध में बुधवार को अधिवक्ता संघ उतरौला के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सरोज को सौंपा गया।
अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रह्लाद यादव और मंत्री रविशंकर मिश्र के नेतृत्व में तहसील परिसर से मुख्य गेट तक प्रदर्शन किया गया। ज्ञापन में कहा कि अभिलेखों का पंजीकरण ई-पंजीयन के माध्यम से कराए जाने से अधिवक्ताओं और दस्तावेज लेखकों के अधिकारों का हनन हो रहा है। कहा कि ई-पंजीयन व्यवस्था लागू होने से कमजोर, शोषित और वंचित वर्गों के शोषण की आशंका बढ़ेगी तथा असामाजिक तत्वों व भू-माफियाओं को बढ़ावा मिलेगा। अधिवक्ता संघ ने मांग की कि पूर्व की भांति दस्तावेजों का पंजीकरण कराया जाए। प्रदर्शन में पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह, रामचंद्र जायसवाल, अली जहीर, दिनकर, आलोक, अतुल यादव, धर्मराज यादव, अमित श्रीवास्तव, राधेश्याम यादव, बृजेश वर्मा, सुमित कुमार, नवनीत, आशीष कसौधन, राजकुमार मिश्र, शफीउल्लाह खान, मोहिब खान, नाजिर मलिक, मोहम्मद असगर, प्रमोद सोनी, मुस्तफा हुसैन, गिरीश पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।