सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Black marketing of fertilizer will not be tolerated

Balrampur News: खाद की कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Black marketing of fertilizer will not be tolerated
फोटो-33-बलरामपुर के तुलसीपुर तहसील दिवस में आयो​जित किसान दिवस में मौजूद किसान ।-स्रोत: ​विभाग
विज्ञापन
तुलसीपुर। तहसील सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस शिकायतों और आरोपों के बीच गरमाया रहा। किसान बछराज वर्मा ने खाद की कालाबाजारी का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र में निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद बेची जा रही है। इसके साथ ही सहकारी समितियों में सदस्य बनाने के नाम पर 300 से 500 रुपये तक वसूली किए जाने और जन्म प्रमाण पत्र बनवाने में ब्लॉक स्तर पर अवैध धन उगाही की शिकायत भी अधिकारियों के सामने रखी गई।



एसडीएम राकेश कुमार जयंत एवं उप कृषि निदेशक श्याम नारायण राम के सामने एक के बाद एक मामले रखे गए। किसान अब्दुल मन्नान ने बताया कि उनकी खतौनी संख्या 669 में पहले उनका नाम दर्ज था, लेकिन बाद में नाम हटा दिया गया। उनका आरोप था कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें बताया जा रहा है कि नाम दर्ज कराने के लिए रिपोर्ट दर्ज करना पड़ेगा। किसान बड़े लाल पांडेय व शशि भूषण शुक्ला आदि ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में अनावश्यक देरी हो रही है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम मिश्रडीह मजरा मुड़िला निवासी बृजेश कुमार मिश्र ने अपने खेत तक जाने वाले चकमार्ग पर अतिक्रमण का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि रास्ता संकरा और ऊबड़-खाबड़ हो गया है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है। बृजेश मिश्र ने मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत निजी नलकूप के लिए विद्युत कनेक्शन में हो रही देरी का मुद्दा भी उठाया। उनका कहना था कि आवेदन और सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद अब तक कनेक्शन नहीं मिला है, जबकि धान की बुआई का समय नजदीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) के पदाधिकारियों ने भी किसान दिवस में कई समस्याएं उठाईं। संगठन ने बरहना क्षेत्र में चिनकी नाला की सफाई, मैटहवा में कटान रोकने के लिए बांध निर्माण, ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था सुधारने, जर्जर ट्रांसफार्मर बदलने और जर्जर खड़ंजों की मरम्मत कराने की मांग की। उप कृषि निदेशक ने सभी मामलों का शीघ्र निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार, अमरजीत प्रसाद, राकेश कुमार, उदय प्रताप सिंह, जयरन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed