{"_id":"6a32e1a81315cc257e06f86c","slug":"farmer-dies-after-coming-into-contact-with-live-current-from-a-water-pump-balrampur-news-c-99-1-slko1029-150148-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो-28-बलरामपुर के देवारीखेरा गांव मृतक के घर जुटी महिलाओं की भीड़ ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेहराबाजार। क्षेत्र के देवारीखेरा गांव के मजरा महराजीपुर में बुधवार सुबह टुल्लू पंप में उतरे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक के भतीजे कर्ताराम ने बताया कि उनके चाचा गंगाराम (56) किसान थे। वह सुबह करीब आठ बजे अपने निर्माणाधीन मकान पर पानी की आपूर्ति के लिए टुल्लू पंप चलाने पहुंचे। इसी दौरान पंप और नल में करंट उतर आया था। जैसे ही गंगाराम ने पंप को चलाने का प्रयास किया, वह करंट की चपेट में आ गए। तेज झटके से वह मौके पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। हादसे से परिवार में मातम छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी चंपा देवी और तीन बेटों को छोड़ गए हैं। उनके बेटे सूरज (30), रिंकू (25) और प्रेम कुमार (16) मजदूरी के सिलसिले में औरंगाबाद गए हुए हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है। पति की मौत के बाद चंपा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि मृतक के भतीजे कर्ता राम की तहरीर पर सूचना दर्ज कर ली गई है।