सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Storm compounds woes: wall collapses, power supply to 100 homes disrupted

Balrampur News: आंधी ने बढ़ाई मुसीबतें, दीवार ढही, 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Storm compounds woes: wall collapses, power supply to 100 homes disrupted
फोटो-38-बलरामपुर के चौहत्तरकला गांव में गिरी दीवार ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। मंगलवार शाम आई आंधी से जरवा क्षेत्र में एक मकान की 50 फीट लंबी चारदीवारी भरभराकर गिर गई, वहीं तुलसीपुर क्षेत्र के पिपरहवा चौराहे पर एलटी केबल क्षतिग्रस्त होने से करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि दोनों घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।




जरवा क्षेत्र के बघेलखंड चौकी चौहत्तर कला गांव निवासी हीरालाल जायसवाल के घर की करीब आठ फीट ऊंची और 50 फीट लंबी चारदीवारी मंगलवार आई आंधी और बारिश के दौरान अचानक ढह गई। परिवार के लोगों के अनुसार उस समय घर के सदस्य बाहर रखे बिस्तर और अनाज को सुरक्षित स्थान पर रख रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ दीवार गिर गई। गनीमत रही कि उस समय कोई व्यक्ति दीवार के पास मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कृष्णावती ने बताया कि परिवार के आठ सदस्य घर में रहते हैं। चारदीवारी गिरने से अब घर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उधर, पावर सब स्टेशन तुलसीपुर से जुड़े पिपरहवा चौराहे पर आंधी के दौरान ट्रांसफार्मर से जुड़ी एलटी केबल क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते करीब 100 घरों की बिजली आपूर्ति मंगलवार रात से बाधित है। भीषण गर्मी और उसम के बीच बिजली न रहने से लोगों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी। घरों में पंखे और कूलर बंद रहे, वहीं पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। उपभोक्ता मुजीब खान, दद्दू, रहमान, खलील, नसीम, रमेश, सलमान और अंकित ने जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। राजस्व विभाग की टीम ने चौहत्तर कला गांव पहुंचकर क्षति का आकलन किया। लेखपाल ओम प्रकाश ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। वहीं अवर अभियंता दयाराम सिंह ने बताया कि विद्युत कर्मियों को मौके पर भेजा गया है और खराबी दूर कर जल्द आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed