{"_id":"6a32e28d01706913520d91a6","slug":"tharu-art-receives-a-new-boost-57-children-receive-certificates-balrampur-news-c-99-1-brp1010-150151-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: थारू चित्रकला को मिला नया संबल, 57 बच्चों को मिले प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: थारू चित्रकला को मिला नया संबल, 57 बच्चों को मिले प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
फोटो-30-बलरामपुर के मोहकमपुर में बच्चों को दिया गया प्रमाण पत्र ।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जरवा। थारू जनजाति की विलुप्त होती भित्ति चित्रकला और लोक परंपराओं के संरक्षण के लिए मोहकमपुर के प्राथमिक विद्यालय में चल रही 10 दिवसीय थारू चित्रकला कार्यशाला का समापन हो गया। इस अवसर पर 57 छात्र-छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला में बच्चों द्वारा बनाई थारू कलाकृतियों की प्रदर्शनी सबके आकर्षण का केंद्र रही।
प्रतियोगिता में सुष्मिता, वंदना, संजू चौधरी, मनाली, ज्योति, रेशू, अंजलि, नंदिनी, सरोजिनी, माला, शिवांगी, अंशिका, आसमा, रागिनी, कुनाल, आयुष, अखिलेश, राज, दिव्यांशु, अमित, आर्यन, विनय सहित कुल 97 बच्चों ने भाग लिया। कार्यशाला में लोक कलाकार आशा चौधरी, लक्ष्मी थारू और साध्वी थारू ने प्रशिक्षण देकर बच्चों को पारंपरिक कला की बारीकियां सिखाईं। बच्चों ने अपने चित्रों में थारू समाज की लोक जीवन शैली, प्रकृति प्रेम, देवी-देवताओं और दैनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को जीवंत रूप में उकेरा। इस अवसर पर मदन लाल जायसवाल, तारा चौधरी, इंस्पेक्टर अनंता, प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह, शकील खान, विपिन कुमार पांडेय, मोहम्मद सागीर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।