{"_id":"69cd3ffb57af1a07d604b56a","slug":"after-20-years-the-balrampur-festival-will-begin-from-tomorrow-balrampur-news-c-99-1-slko1019-145556-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 20 वर्षों बाद कल से होगा बलरामपुर महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 20 वर्षों बाद कल से होगा बलरामपुर महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
बलरामपुर के बड़ा परेड ग्राउंड में बलरामपुर महोत्सव को लेकर की गई सजावट।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। करीब दो दशकों के लंबे इंतजार के बाद जनपद एक बार फिर सांस्कृतिक रंगों में सराबोर होने जा रहा है। ‘बलरामपुर महोत्सव 2026’ का आयोजन 3 से 5 अप्रैल तक बड़े परेड ग्राउंड में किया जाएगा। आयोजन को लेकर जिलेभर में उत्साह का माहौल है। जिला प्रशासन महोत्सव को भव्य, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां पूरी कर ली है।
डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन व सीडीओ हिमांशु गुप्ता ने बताया कि करीब 20 वर्षों बाद हो रहा यह आयोजन जनपद की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को पुनर्जीवित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि आयोजन को आकर्षक और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं, जिससे आने वाले लोगों को बेहतर अनुभव मिल सके। सीडीओ ने बताया कि महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के ख्यातिप्राप्त कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाले इस तीन दिवसीय आयोजन में हर वर्ग के लोगों के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शुभारंभ के साथ ही तय हुए कार्यक्रम
तीन अप्रैल को महोत्सव का आगाज होगा। इस दिन मालविका हरिओम और हेमंत बृजवासी अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही कथक आधारित रामायण नृत्य नाटिका दर्शकों को आकर्षित करेगी। शाम को तृप्ति शाक्या की भजन संध्या माहौल को भक्तिमय बनाएगी। चार अप्रैल को महोत्सव में बॉलीवुड नाइट का आयोजन होगा, जिसमें मशहूर गायक अल्ताफ राजा अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। इसके साथ ही अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देश के प्रतिष्ठित कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।
भोजपुरी नाइट के साथ होगा समापन
पांच अप्रैल को महोत्सव का समापन भोजपुरी नाइट के साथ किया जाएगा। इस दौरान कल्पना पटवारी, कुलदीप चौहान और जतिन निगम अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। महोत्सव में केवल सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ही नहीं, बल्कि बुक फेयर, विज्ञान प्रदर्शनी, आतिशबाजी शो, लकी ड्रा, बच्चों के झूले, फूड स्टॉल्स, पपेट शो और स्काई लालटेन शो जैसे कई आकर्षण भी होंगे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X