सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Agencies run out of stock, consumers wander for cylinders

Balrampur News: एजेंसियों पर खत्म स्टॉक, सिलिंडर के लिए भटके उपभोक्ता

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 26 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Agencies run out of stock, consumers wander for cylinders
विज्ञापन
बलरामपुर। रसोई गैस सिलिंडर वितरण व्यवस्था बेपटरी है। एजेंसियों पर स्टॉक शून्य हो जाने के कारण लोग सिलिंडर पाने के लिए भटक रहे हैं। 10 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी सिलिंडर घर पर नहीं पहुंच पा रहा है। ऐसे में उपभोक्ता परेशान हैं।
Trending Videos

जिला मुख्यालय स्थित बालाजी गैस एजेंसी पर शनिवार को स्टॉक खत्म था। एजेंसी पर बुकिंग कराने वाले लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। उपभोक्ता शीला, कमला व रागिनी ने बताया कि 12 अप्रैल को ही बुकिंग कराया, लेकिन अभी तक सिलिंडर नहीं मिला है। राहुल व मोहित ने बताया कि सिलिंडर की होम डिलीवरी नहीं हो रही है। प्रबंधक मुकेश कुमार ने बताया कि स्टॉक खत्म हो जाने के कारण वितरण नहीं हो पाया है। रविवार को ट्रक आने की उम्मीद है। गोंडा मार्ग स्थित राप्ती गैस एजेंसी पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां पर भी स्टॉक खत्म होने की जानकारी कर्मचारी दे रहे थे। उपभोक्ता कमाल अहमद व खालिद ने बताया कि सिलिंडर की समस्या खत्म नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
एक-दूसरे एजेंसियों पर भेज रहे कर्मचारी
-- जरवा। ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं की समस्या और बढ़ हुई है। ग्राम कटरा शंकरनगर की रेशमा खातून ने बताया वह एक सप्ताह से राप्ती गैस एजेंसी बलरामपुर का चक्कर लगा रही थीं, नंबर आने पर 50 किमी दूर गैंसड़ी के चयपुरवा भेज दिया गया। ग्राम चौहत्तर कला की किरन देवी ने बताया कि वह उज्ज्वला योजना की लाभार्थी हैं। तुलसीपुर से आए उपभोक्ता विक्की ने बताया कि चैयपुरवा एजेंसी पर सिलिंडर तीन दिनों से नहीं है। चैयपुरवा स्थित उदय भारत गैस संचालक मुकुंद सिंह ने बताया कि एजेंसी पर तीन दिनों से सिलिंडर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed