सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Allegations of irregularities in Anganwadi selection, demand for investigation

Balrampur News: आंगनबाड़ी चयन में अनियमितता का आरोप, जांच की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 22 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Allegations of irregularities in Anganwadi selection, demand for investigation
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर क्षेत्र के ग्राम विजयीडीह के मजरा सुग्गानगर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चयन में अनियमितता के आरोप लगे हैं। मामले में अंशू व फलकनुमा ने जिलाधिकारी को पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि चयन प्रक्रिया में आय प्रमाण पत्र को आधार बनाकर कुछ अभ्यर्थियों को गलत तरीके से चयन से वंचित किया गया, जबकि अपेक्षाकृत कमजोर आर्थिक स्थिति वाले अभ्यर्थियों को बाहर कर दिया गया। वहीं कुछ चयनित अभ्यर्थियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के बावजूद उन्हें नियुक्ति दे दिया गया। इतना ही नहीं एक ही वर्ष में अलग-अलग आय प्रमाण पत्र बनवाया गया है। आरोप है कि गांव के ग्राम प्रधान ने रिश्तेदार को नौकरी दिलाने में फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र बनवा दिया। मामले में कई बार अधिकारियों को पत्र दिया गया लेकिन अभी तक जांच नहीं कराई गई है। इस संबंध में डीपीओ इफ्तिखार खान ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed