{"_id":"69ee645c1e58a9c48009ecd8","slug":"allegations-of-irregularities-in-the-tender-for-ashram-vidyalaya-balrampur-news-c-99-1-slko1029-147117-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आश्रम पद्धति विद्यालय के टेंडर में अनियमितताओं का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आश्रम पद्धति विद्यालय के टेंडर में अनियमितताओं का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैसड़ी। पचपेड़वा क्षेत्र के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय विशुनपुर विश्राम, बालापुर व सेखुईकला में टेंडर में अनियमितता का आरोप लगा है। कई ग्राम प्रधानों ने समाज कल्याण/जनजाति निदेशालय से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने और कार्रवाई की मांग की है। वैसे समाज कल्याण विभाग पहले से ही खरीद प्रक्रिया की जांच कर रहा है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 29-30 मार्च को जेम पोर्टल के माध्यम से कराए गए टेंडर में भारी गड़बड़ी की गई। ग्राम प्रधानों का कहना है कि एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से सेटिंग कर बाजार मूल्य से लगभग तीन गुना अधिक दर पर टेंडर पास कराया गया। इतना ही नहीं, 31 मार्च 2026 को बिना सामग्री की आपूर्ति हुए ही पूरा भुगतान कर दिया गया।
आरोप है कि बाद में जो सामग्री विद्यालय में पहुंचाई जा रही है, वह मानक के अनुरूप नहीं है। निर्धारित रोस्टर का पालन भी नहीं किया जा रहा और मनमाने ढंग से सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। ग्राम प्रधान फूलमती, कमला देवी, तारावती, जनक दुलारी ने प्रभारी प्रधानाचार्य व एक खंड विकास अधिकारी पर भी मनमानी करने का आरोप लगाया है। प्रधानों के अनुसार, पहले कक्षा 10 और 12 के अधिकांश छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होते थे, लेकिन इस वर्ष परिणाम बेहद खराब रहा। जहां पहले 60-80 प्रतिशत तक छात्र सफल होते थे, वहीं इस बार 40 प्रतिशत से भी कम परिणाम रहा। छह छात्रों को कम्पार्टमेंट और एक छात्रा के फेल होने की बात भी सामने आई है, जो विद्यालय के इतिहास में पहली बार बताया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी राहुल गुप्त ने बताया कि मामले में पहले से जांच हो रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X