सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Anganwadi assistants' faces lit up after receiving appointment letters and smartphones

Balrampur News: नियुक्ति पत्र व स्मार्टफोन पाकर आंगनबाड़ी सहायिकाओं के चेहरे खिले

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 11 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi assistants' faces lit up after receiving appointment letters and smartphones
फोटो-24- श्रीदत्तगंज ब्लॉक में आंगनबाड़ी सहायिकाओं को ​दिए गए नियु​क्ति पत्र। स्रोत विभाग
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। विकास खंड सभागार में शनिवार को आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चयनित 47 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर उनके कार्यकाल की शुरुआत कराई गई। साथ ही डिजिटल सशक्तीकरण के लिए 110 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन वितरित कर किए गए।
Trending Videos

खंड विकास अधिकारी अवनींद्र कुमार पांडेय ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं ग्रामीण क्षेत्रों में पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा योजनाओं की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन मिलने से लाभार्थियों का डाटा अपडेट करना, पोषण ट्रैकिंग और योजनाओं की निगरानी आसान होगी। बाल विकास परियोजना अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि सरकार की मातृ एवं शिशु कल्याण योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी सहायिकाओं की भूमिका अहम है। उन्होंने सभी सहायिकाओं से जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रभात सिंह ने कहा कि स्मार्टफोन वितरण से कार्य प्रणाली आधुनिक और प्रभावी बनेगी। इस अवसर पर चंदन मिश्र, ओम प्रकाश त्रिगुणायत, सुभाष वर्मा, विनोद कुमार गौतम, मेला राम वर्मा, एडीओ-आईएसबी सुशील कुमार तिवारी, एडीओ-कृषि सुशील पटेल सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवपुरा में 99 को मिला नियुक्ति पत्र
ब्लॉक मुख्यालय शिवपुरा में शनिवार को तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने 99 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। विधायक ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और पोषण व स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिवकुमार मिश्र ने बताया कि हरैया सतघरवा ब्लॉक में 119 केंद्रों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था, जिसमें अभिलेख सत्यापन के बाद 99 सहायिकाओं का चयन किया गया। खंड विकास अधिकारी पल्लवी सचान ने चयनित सहायिकाओं से जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने की अपेक्षा की। कार्यक्रम में पूजा पाठक, रविप्रताप सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed