फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bajrangi took the extreme step of ending his life after failing to recover a loan

Balrampur News: 29 लाख का कर्ज वापस न मिलने पर बजरंगी ने उठाया आत्मघाती कदम

Sat, 01 Aug 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 01 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Bajrangi took the extreme step of ending his life after failing to recover a loan
गांव में भीड़
बलरामपुर। कोतवाली देहात क्षेत्र के झौंहना पूरे गोसाईंपुरवा गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत की गुत्थी दूसरे दिन नए मोड़ पर पहुंच गई। मृतक बजरंगी गिरी के बड़े भाई राजेश गिरी ने पुलिस को तहरीर देकर 29 लाख रुपये के लेनदेन को इस पूरे घटनाक्रम की मुख्य वजह बताया है। पुलिस ने आरोपी को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, मृतक बजरंग के मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिससे यह खुलासा हुआ कि उन्होंने ललिया क्षेत्र के लालपुर निवासी चंद्रभान गिरी उर्फ दद्दन गिरी को लगभग 29 लाख रुपये उधार दिए थे। यह रकम एक अन्य व्यक्ति की गारंटी पर दी गई थी। गारंटर ने बाद में अपनी जिम्मेदारी पूरी कर दी, लेकिन मूल उधार लेने वाले ने कई बार मांगने के बावजूद रुपये वापस नहीं किए। लगातार रकम न मिलने से बजरंगी गिरी मानसिक रूप से परेशान रहने लगे थे।
विज्ञापन

इसी तनाव के चलते 31 जुलाई की देरशाम बजरंगी गिरी ने पत्नी कोमल (25), तीन वर्षीय पुत्री श्रद्धा और करीब एक वर्षीय पुत्र जयदीप की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के दूसरे दिन बड़े भाई राजेश गिरी ने कोतवाली देहात में दी गई तहरीर में बताया कि उन्हें सूचना छोटे भाई राम गिरी ने दी थी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तीन अवैध तमंचे और पांच खोखा पुलिस को सौंपे। इसके अलावा दो मोबाइल, खून से सनी कैंची और खून लगे संदूक भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने बताया कि जांच केवल वीडियो तक सीमित नहीं रहेगी। यह भी देखा जाएगा कि 29 लाख रुपये का लेनदेन किस माध्यम से हुआ था। इसके बैंक रिकॉर्ड, लिखित दस्तावेज, गवाह, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
----------
डिजिटल और फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस मोबाइल फोन की कॉल डिटेल, चैट, बैंकिंग लेनदेन और डिजिटल साक्ष्यों की जांच करवा रही है। साथ ही, मौके से बरामद हथियार की बैलिस्टिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम से जुड़े वैज्ञानिक साक्ष्यों का भी इंतजार किया जा रहा है, जिससे घटना की अंतिम तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
------------
तांत्रिक के दावों से भी बढ़ी थी उलझन
बजरंग पिछले तीन साल से कोडरी गांव के एक तांत्रिक के संपर्क में था। तांत्रिक ने 2023 में अनिष्ट होने के संकेत दिए थे, जिसके बाद उनके भाई और पिता की मौत हो गई थी। तांत्रिक ने पुराने घर में वास्तुदोष बताया था, जिस पर बजरंग ने घर गिरवाकर नया घर बनवाया था। कुछ दिन पहले उसकी चार पहिया गाड़ी में अचानक आग लग जाने से वह और सहम गया था। एक रिश्तेदार के अनुसार, तांत्रिक ने चार अगस्त को बजरंग की मौत होने की बात कही थी, जिससे वह अत्यधिक तनाव में था।

----------
हर मुराद पूरी करते थे बजरंग के बड़े भाई
मुंबई से आए बड़े भाई मेवालाल ने बताया कि पूरा परिवार बजरंग को बहुत मानता था और उनकी हर मांग पूरी करता था। उन्हें तीन चार पहिया वाहन और दो बुलेट दी गई थीं। वह जब भी जो रकम मांगते थे, उन्हें दी जाती थी। 29 जुलाई को वह परिवार सहित एक पारिवारिक कार्यक्रम में गए थे और बेहद खुश थे। सदर विधायक पल्टूराम ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। घर में तीन तमंचे होने के सवाल पर भाई ने बताया कि वह बचपन से ही दुलारे थे, लेकिन उन्होंने कट्टा कहां से लिया, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

गांव में भीड़

गांव में भीड़

गांव में भीड़

गांव में भीड़

गांव में भीड़

गांव में भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed