सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Bike collided with a stationary truck, Home Guard soldier dies

Balrampur News: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, होमगार्ड जवान की मौत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 08:20 PM IST
विज्ञापन
Bike collided with a stationary truck, Home Guard soldier dies
बलरामपुर के सीएचसी रेहरा बाजार में रोती बिलखती मृतक की पत्नी ।-संवाद
विज्ञापन
रेहरा बाजार। मनकापुर-उतरौला मार्ग पर थाना क्षेत्र के महतिनिया गांव के पास बुधवार शाम सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा जाने से होमगार्ड जवान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

थाना सादुल्लाहनगर क्षेत्र के ग्राम विशंभरपुर निवासी राजकुमार गुप्ता (50) होमगार्ड विभाग में तैनात थे और इन दिनों उनकी ड्यूटी बलरामपुर में लगी हुई थी। वह बुधवार शाम करीब चार बजे घर से बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। मनकापुर-उतरौला मार्ग पर महतिनिया गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल होमगार्ड जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए।
ड्यूटी पर निकलने के कुछ ही देर बाद आ गई मौत की खबर
घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अकाला देवी और पुत्र संजय कुमार का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी रो-ने कहा कि ड्यूटी पर हंसी खुशी निकलते थे। कुछ ही देर में मौत की सूचना मिलेगी यह पता नहीं था। ग्रामीणों का कहना है कि वह सरल स्वभाव के व्यक्ति थे और गांव में सभी से उनका अच्छा व्यवहार था। उनके असामयिक निधन की खबर से गांव में भी गहरा दुख व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed