{"_id":"69cc06232cbe84f4b40d92e8","slug":"bone-china-and-terracotta-crockery-became-the-center-of-attraction-balrampur-news-c-99-1-brp1010-145466-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बोन चाइना व टेराकोटा क्राॅकरी बनी आकर्षण का केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बोन चाइना व टेराकोटा क्राॅकरी बनी आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो-2-बलरामपुर के देवीपाटन मेले में खरीदारी करती महिलाएं ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। देवीपाटन मंदिर परिसर में आयोजित ऐतिहासिक चैत्र नवरात्र मेले में श्रद्धा और भक्ति के साथ बाजार की रौनक भी चरम पर है। मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालु मेले में खरीदारी का आनंद ले रहे हैं। इस वर्ष मेले में क्रॉकरी बाजार खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां घर-गृहस्थी से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।
लखनऊ से आईं श्रद्धालु वंदना अवस्थी और नीलम सिंह ने खरीदारी के दौरान बताया कि उन्होंने यहां से बोन चाइना और टेराकोटा फिनिश के विशेष डिनर सेट खरीदे हैं। कहा कि यहां हस्तशिल्प और आधुनिकता का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। दोनों ने जोर देकर कहा कि जो नक्काशीदार डोंगे और गहरे प्याले बड़े शहरों के शोरूम में काफी महंगे मिलते हैं और यहां बहुत ही किफायती दामों पर उपलब्ध हैं। बढ़नी से दर्शन करने आए राजेश कुमार और उनकी पत्नी सुमित्रा ने कहा कि देवीपाटन दर्शन के बाद इस तरह की विविधता देखना सुखद है। सुमित्रा ने विशेष रूप से पारदर्शी सर्विंग बाॅउल और वाॅटर जग की तारीफ की। लोग अपनी पसंद के अनुसार छोटे कप और प्लेटें खरीद रहे हैं। यहां वैरायटी इतनी अधिक है कि हर बजट के लिए कुछ न कुछ मौजूद है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X