{"_id":"69aafdd842c6e598a70601be","slug":"broken-record-paddy-procurement-increased-by-1114-metric-tons-balrampur-news-c-99-1-brp1003-143927-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: टूटा रिकॉर्ड, 1114 मीट्रिक टन अधिक हुई धान की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: टूटा रिकॉर्ड, 1114 मीट्रिक टन अधिक हुई धान की खरीदारी
विज्ञापन
बलरामपुर के भगवतीगंज मंडी समिति में रखी धान की बोरियां ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में धान खरीद में विभाग को बड़ी उपलब्धि मिली है। विपणन विभाग ने निर्धारित लक्ष्य से 1114 मीट्रिक टन अधिक धान की खरीदारी की है, जो लक्ष्य का 103 प्रतिशत है। जिले के 6570 किसानों से उनकी उपज खरीद कर न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिया गया है। विभाग को इस बार 40 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य मिला है। इस लक्ष्य को विभाग ने 20 फरवरी तक ही हासिल कर लिया था।
जिले में एक नवंबर से 40 क्रय केंद्रों पर धान खरीद की प्रक्रिया हुई थी। किसानों से धान खरीदने के लिए चार क्रय एजेंसियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। विभागीय आकड़ों के अनुसार 28 फरवरी को सभी सरकारी क्रय केंद्र बंद हो जाने के बाद कुल 6570 किसानों से 41114.17 मीट्रिक टन धान की खरीदारी हुई है, जो लक्ष्य का 103 प्रतिशत है। 6087 किसानों को 91.29 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं, 483 किसानों का 6.93 करोड़ रुपये भुगतान बकाया है। खरीद केंद्रों पर पारदर्शी व्यवस्था व समय पर भुगतान के चलते भरोसा बढ़ा और अधिक किसान तौल के लिए पहुंचे। इस कारण विभाग ने लक्ष्य से अधिक खरीदारी कर मिसाल कायम की है।
फैक्ट फाइल
क्रय एजेंसी - लक्ष्य (मीट्रिक टन में) - धान की हुई खरीद (मीट्रिक टन में)
खाद्य विभाग - 15500 - 18579.23
पीसीएफ - 11000 - 10506
यूपीएसएस - 12500 - 11132
भारतीय खाद्य निगम - 1000 - 897
तहसील - पंजीकृत किसानों की संख्या
बलरामपुर - 2257
तुलसीपुर - 5205
उतरौला - 501
केंद्र पर आने वाले सभी किसानों से हुई खरीदारी
सरकारी क्रय केंद्रों पर आने वाले सभी किसानों से धान की खरीदारी की गई है। धान मूल्य का भुगतान चार से पांच दिन के अंदर किया गया, ताकि किसान परेशान न हों। लक्ष्य की प्राप्ति कर्मचारियों और किसानों के संयुक्त प्रयास से हुई है।
- उमेश मणि त्रिपाठी, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी बलरामपुर
Trending Videos