{"_id":"69aafe5a106e1b78df0c01da","slug":"preparations-for-the-chaitra-navratri-fair-at-devipatan-temple-are-in-full-swing-balrampur-news-c-99-1-brp1010-143904-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: देवीपाटन मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: देवीपाटन मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले की तैयारी तेज
विज्ञापन
बलरामपुर के शक्तिपीठ देवीपाटन मेला क्षेत्र में लगाया जा रहा झूला ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में चैत्र नवरात्र के अवसर पर लगने वाले एक माह के भव्य मेले की तैयारी शुरू हो गई है। दूर-दराज से झूला संचालक, दुकानदार और अन्य व्यापारी पहुंचने लगे हैं। इससे अभी से मंदिर परिसर और आसपास मेले जैसा माहौल बनने लगा है। नवरात्र के समय लाखों श्रद्धालु मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं, जिसके लिए मंदिर प्रशासन व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर रहा है।
मेले में झूले, शृंगार, खिलौने, मिठाई, फास्ट फूड, बर्तन और कपड़ों की कई दुकानें लगती हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए मौत का कुआं, जादू का खेल और सर्कस जैसे कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र होते हैं। बाराबंकी के झूला संचालक राकेश बीस वर्षों से ड्रैगन, ब्रेक डांस और नाव झूला जैसे झूले लगा रहे हैं। आगरा के बिस्मिल्लाह खान भी 17-18 वर्षों से यहां दुकान लगा रहे हैं, जहां महिलाओं के शृंगार की वस्तुएं मिलती हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए होंगे विशेष इंतजाम
शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर के पीठाधीश्वर मिथलेश नाथ योगी ने बताया कि चैत्र नवरात्र का यह मेला बहुत प्राचीन और प्रसिद्ध है। देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु मां पाटेश्वरी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए मंदिर परिसर और मेले में साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश की व्यवस्था की जा रही है।

Trending Videos