सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   In the revision of the voter list, 69,416 claims and objections were resolved

Balrampur News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में 69,416 दावों व आपत्तियों का हुआ निस्तारण

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
In the revision of the voter list, 69,416 claims and objections were resolved
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में मतदाता सूची से संबंधित दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है। मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक 69,416 लोगों के दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जा चुका है। वहीं अब तक 1,46,017 लोगों ने नाम जोड़ने, काटने और संशोधन के लिए आवेदन किया है।
Trending Videos

जिला निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर उनका निस्तारण किया जा रहा है, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के दौरान बीएलओ स्तर पर राजनीतिक दलों द्वारा कुल 5,364 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त किए गए हैं। इनमें भाजपा के 1724, समाजवादी पार्टी के 1457, बहुजन समाज पार्टी के 1120, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1006 तथा आम आदमी पार्टी के 57 एजेंट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले कुल 17,222 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। इनमें नाम शामिल कराने के लिए 12161 आवेदन, संशोधन के लिए तीन आवेदन, नाम विलोपन के लिए 465 तथा अन्य 4,593 आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं, मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान नाम जोड़ने के लिए 1,21,365, संशोधन के लिए छह, नाम विलोपन के लिए 2,762 तथा अन्य 21,884 आवेदन प्राप्त हुए। बताया कि अब तक प्राप्त आवेदनों में से 69,416 मामलों का निस्तारण कर दिया गया है। इनमें नाम जोड़ने से संबंधित 60,396, नाम विलोपन से संबंधित 599 तथा अन्य संशोधन से जुड़े 8,421 प्रकरण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed