सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Seven rural roads will be repaired for 8.49 crore

Balrampur News: 8.49 करोड़ से ग्रामीण क्षेत्र की सात सड़कों की होगी मरम्मत

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 09:50 PM IST
विज्ञापन
Seven rural roads will be repaired for 8.49 crore
बलरामपुर के उतरौला क्षेत्र में ​स्थित जर्जर सड़क।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की सात सड़कों की मरम्मत लोक निर्माण विभाग की ओर से कराई जाएगी। इनमें दो सड़कें सदर विधानसभा क्षेत्र की और पांच सड़कें उतरौला की शामिल हैं। इन सड़कों की मरम्मत पर 8.49 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी है। सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा।
Trending Videos


सदर विधानसभा क्षेत्र में रमवापुर से गुलरिहा गौरा रामपुर जाने वाली सड़क की मरम्मत पर 1.45 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं खगईजोत कल्याणनगर होते हुए महजिदियानगर, नरगोजवा लालपुर पोखरहवा से प्रतापपुर चौराहा जाने वाली सड़क के निर्माण पर 2.36 करोड़ रुपये खर्च करने की तैयारी है। उतरौला विधानसभा क्षेत्र में जफरपुर लिंक रोड से नवडिहवा तक सड़क निर्माण के लिए 1.30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा नवदिहवा लिंक रोड के निर्माण पर 92.30 लाख रुपये, अहिरनडीह लिंक रोड पर 93.60 लाख रुपये, हुसैनगढ़ लिंक रोड की मरम्मत पर 72.90 लाख रुपये और कोरियन दतलूडीह लिंक रोड के निर्माण पर 77.45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और किसानों, छात्रों, व्यापारियों तथा मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा।
नवदिहवा के राजकुमार ने बताया कि लंबे समय से जर्जर सड़कों के कारण लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बरसात के मौसम में गांवों का संपर्क कई बार कट जाता था। क्षेत्रवासी रामप्रसाद ने कहा कि वर्षों से खराब सड़क के कारण गांव से निकलना मुश्किल हो जाता था। अब सड़क बनने से बच्चों को स्कूल और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में सुविधा होगी। किसान शिवकुमार ने बताया कि अच्छी सड़क बनने से फसलों को मंडी तक ले जाना आसान होगा, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

मानकों के अनुसार होगा काम
सभी कार्यों को निर्धारित मानकों के अनुसार और समयबद्ध पूरा कराया जाएगा। निर्माण के दौरान गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। विभागीय स्तर पर नियमित निरीक्षण कर कार्यों की निगरानी की जाएगी।

राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed