{"_id":"6a42a7e9c6691e923a0d0f7f","slug":"cc-road-being-constructed-with-substandard-materials-protest-launched-balrampur-news-c-99-1-brp1010-150792-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: घटिया सामग्री से बन रही सीसी रोड, खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: घटिया सामग्री से बन रही सीसी रोड, खोला मोर्चा
Mon, 29 Jun 2026 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुलसीपुर। विकासखंड की ग्राम पंचायत पिपरहवा बिशनपुर में निर्माणाधीन सीसी सड़क की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। निवर्तमान प्रधान अशोक कुमार वर्मा उर्फ चंदे ने निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से निर्माण कार्य रुकवाकर जांच कराने की मांग की है।
प्रधान के अनुसार, उनके घर से पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग तक लगभग 400 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि सड़क निर्माण में बजरी के स्थान पर अधपकी एवं टूटी ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही बिना समुचित कुटाई किए कंक्रीट डाला जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण सामग्री में सीमेंट की मात्रा कम तथा बालू अधिक मिलाई जा रही है, जबकि निम्न गुणवत्ता की गिट्टी का उपयोग किया जा रहा है।
शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए एडीओ पंचायत मालिक राम मौर्य ने बताया कि मामले की जल्द ही मौके पर जांच कराई जाएगी। यदि जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, ग्राम पंचायत अधिकारी अनिल कुमार द्वितीय ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।