{"_id":"6a42a8c9702441da940245a4","slug":"the-minister-in-charge-issued-instructions-to-increase-the-number-of-beds-in-the-dialysis-ward-balrampur-news-c-99-1-brp1003-150784-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रभारी मंत्री ने डायलिसिस वार्ड में बेड बढ़ाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रभारी मंत्री ने डायलिसिस वार्ड में बेड बढ़ाने के दिए निर्देश
Mon, 29 Jun 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
फोटो-14- संयुक्त जिला चिकित्सालय के लैब का निरीक्षण करते प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश शासन के खाद्य एवं रसद मंत्री व जिले में प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा सोमवार को जिले के भ्रमण पर पहुंचे। प्रभारी मंत्री सबसे पहले दोपहर 12.40 बजे संयुक्त जिला चिकित्सालय के भ्रमण पर पहुंचे। अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखते हुए व्यवस्था बेहतर बनाने का निर्देश दिया।
जिले में पहुंचे प्रभारी मंत्री मेडिकल कॉलेज के अधीन संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री को अस्पताल की व्यवस्थाएं ठीकठाक मिलीं। उन्होंने एक्सरे कक्ष, सिटी स्कैन व एसएनसीयू वार्ड का जायजा लिया। डायलिसिस वार्ड में बेडों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। डायलिसिस वार्ड में इस समय पांच बेड मौजूद हैं। मंत्री ने बेडों की संख्या कम से कम 10 करने की बात कही। ओपीडी में बैठे मरीजों व तीमारदारों से प्रभारी मंत्री ने संवाद कर हकीकत परखी। श्रीदत्तगंज खरदौरी की नंदनी ने खून कम होने बात कही। इस पर मंत्री ने सीएमओ को नंदनी को तत्काल खून उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य जरूरी चिकित्सा सेवाएं देने को कहा। आयुष्मान भारत योजना के तहत बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड की जानकारी ली, अभिलेख चेक किए। निरीक्षण के दौरान सदर विधायक पल्टूराम, उतरौल विधायक राम प्रताप वर्मा, सीडीओ हिमांशु गुप्त, सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार चतुर्वेदी, सीएमएस डॉ. राज कुमार व क्वालिटी प्रबंधक डॉ. रुचि पांडेय आदि मौजूद रहे। इसके बाद प्रभारी मंत्री ने कलेक्ट्रेट में श्रमिकों की बेटियों को साइकिल वितरित किया। कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इसके बाद दोपहर दो बजे से पार्टी कार्यक्रम में शामिल हुए।