{"_id":"6a42a71c22529a75a801dc6c","slug":"polio-vaccine-administered-to-55000-children-during-the-door-to-door-campaign-balrampur-news-c-99-1-brp1003-150803-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डोर-टू-डोर अभियान में 55 हजार बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डोर-टू-डोर अभियान में 55 हजार बच्चों को पिलाई गई पोलियो की दवा
Mon, 29 Jun 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
फोटो-29- श्रीदत्तगंज के गालिबपुर में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाते अधीक्षक। स्रोत विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पल्स पोलियो अभियान के तहत सोमवार से डोर-टू-डोर अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के अंतर्गत पांच नगर निकायों और 793 ग्राम पंचायतों में कुल 3,87,923 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 630 टीमों को तैनात किया गया है। वहीं, अभियान की निगरानी के लिए 215 पर्यवेक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है।
नगर के विशुनापुर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जोकहिया की टीम ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जावेद अख्तर ने ग्रामीणों को पोलियो के प्रति जागरूक किया।
श्रीदत्तगंज क्षेत्र के गालिबपुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज के अधीक्षक डॉ. आनंद त्रिपाठी और स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। अधीक्षक ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाते हुए अभिभावकों को इस बीमारी से बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक बच्चे तक दवा पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि पांच वर्ष तक का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, यह उनकी जिम्मेदारी है।
स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने टीमों को जागरूकता बढ़ाने और छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें दवा पिलाने के निर्देश दिए।