{"_id":"6a527e8f83c09f4acb0d6076","slug":"children-learnt-science-experiments-on-no-bag-day-balrampur-news-c-99-1-slko1018-151479-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नो बैग डे पर बच्चों ने सीखे विज्ञान के प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नो बैग डे पर बच्चों ने सीखे विज्ञान के प्रयोग
Sat, 11 Jul 2026 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
फोटो-34,35-बलरामपुर के कंपोजिट विद्यालय बिराहिमपुर में आयोजित एक्टिविटी में प्रतिभाग करते विद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को नो बैग डे के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। बच्चों ने विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण, कला और स्वस्थ जीवनशैली से जुड़ी गतिविधियों में अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कंपोजिट विद्यालय बिराहिमपुर में कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं के लिए विशेष विज्ञान गतिविधि और रचनात्मक प्रतियोगिता आयोजित की गई। शिक्षिका रीतिका रस्तोगी ने ‘मानव निर्मित वस्तुएं’ पाठ के अंतर्गत प्लास्टिक और पर्यावरण विषय पर प्रयोग कराया। विद्यालय परिसर में दो गड्ढे बनाकर एक में सब्जियों के छिलके, कागज और सूखी पत्तियां, जबकि दूसरे में प्लास्टिक की थैली डाली गई। इस प्रयोग के माध्यम से बच्चों को जैव निम्नीकरणीय और जैव अनिम्नीकरणीय पदार्थों के बीच अंतर समझाया गया तथा प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।
शिक्षिका श्वेता सिंह के निर्देशन में पुराने अखबार के कागज से गुलाब के फूल बनाने की क्राफ्ट प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें नैन्सी ने प्रथम, मोहिनी ने द्वितीय और सिमरन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाध्यापक सुशील कुमार सिंह ने विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय इमिलिया में ‘ईट राइट इंडिया’ अभियान के तहत कला गतिविधि आयोजित की गई। बच्चों ने चित्रों और कलाकृतियों के माध्यम से संतुलित एवं पौष्टिक आहार का संदेश दिया। शिक्षिका रेशू पांडेय ने बच्चों को पुरस्कार देकर उनकी रचनात्मकता की सराहना की।