{"_id":"6a67987693d548eb60096757","slug":"children-showcase-talent-in-art-competition-sundush-fatma-secures-first-place-balrampur-news-c-99-1-slko1018-152295-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: कला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सुंदूश फातमा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: कला प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, सुंदूश फातमा प्रथम
Mon, 27 Jul 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो-18-बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर दक्षिणी में कला क्राफ्ट दिखाते विद्यार्थी ।-स्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। प्राथमिक विद्यालय तुलसीपुर दक्षिणी में सोमवार को बच्चों की रचनात्मकता और कल्पनाशक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कला एवं क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने प्रकृति आधारित आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रधानाध्यापक चित्रलेखा ने प्रतियोगिता की थीम से बच्चों को अवगत कराते हुए पर्यावरण और प्रकृति पर आधारित कलाकृतियां बनाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने रंग-बिरंगे कागज, ताजे फूल, पत्तियों तथा विभिन्न रंगों की मदद से आकर्षक मॉडल, चित्र और हस्तशिल्प तैयार किए। उनकी कलाकृतियों से विद्यालय के कक्ष आकर्षक नजर आए।
निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों का मूल्यांकन सफाई, मौलिकता, कलात्मक प्रस्तुति और रचनात्मक सोच के आधार पर किया। सुंदूश फातमा ने रंगों और ताजे फूलों से आकर्षक फ्लावर पॉट बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। नंदिनी गौतम द्वितीय और सुधा तृतीय स्थान पर रहीं। पत्तियों और अन्य प्राकृतिक सामग्री से तैयार बच्चों की कलाकृतियों की भी सभी ने सराहना की।
विज्ञापन
शिक्षक संजय कुमार ने कहा कि कला आधारित गतिविधियां बच्चों में आत्मविश्वास, सृजनात्मक सोच और अभिव्यक्ति की क्षमता विकसित करती हैं। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाध्यापक ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और कहा कि बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।