फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students learned the importance of democracy during the Children's Parliament election

Balrampur News: बाल संसद चुनाव में विद्यार्थियों ने जाना लोकतंत्र का महत्व

Mon, 27 Jul 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 27 Jul 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Students learned the importance of democracy during the Children's Parliament election
फोटो-17-बलरामपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुगानगर में मौजूर विद्यार्थी।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। तुलसीपुर क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुगानगर में सोमवार को बाल संसद का चुनाव कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदान कर अपने प्रतिनिधियों का चयन किया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बारीकियों को समझा।
विज्ञापन


बलरामपुर देहात संस्था के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों, मतदान के महत्व और नेतृत्व क्षमता का विकास करना था। संस्था के कार्यक्रम सहायक विशाल उनियाल ने बताया कि बाल संसद के गठन के माध्यम से बच्चों को लोकतांत्रिक व्यवस्था और मताधिकार के महत्व से परिचित कराया गया।
विज्ञापन


चुनाव में 60 विद्यार्थियों ने मतदान किया। नीलू वर्मा को सर्वसम्मति (सभी 60 मत) से प्रधानमंत्री चुना गया। इसके अलावा अरुण कुमार सूचना मंत्री, कुसुमा खेल मंत्री, नेहा स्वास्थ्य मंत्री, मुकेश शिक्षा मंत्री तथा अशोक रक्षा मंत्री निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य अब्दुल रहमान ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी जनहित में कार्य करना है। संस्था के पवन कनौजिया ने विद्यार्थियों को सहयोग, अनुशासन और नेतृत्व की भावना के साथ विद्यालय हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी एक-दूसरे की मदद कर बेहतर शैक्षिक वातावरण का निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed