{"_id":"6a679773b3eac58f5d08ed6b","slug":"several-key-names-in-shahrozs-digital-records-ats-advances-the-investigation-balrampur-news-c-99-1-slko1029-152303-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शहरोज के डिजिटल रिकॉर्ड में कई अहम नाम, एटीएस ने आगे बढ़ाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शहरोज के डिजिटल रिकॉर्ड में कई अहम नाम, एटीएस ने आगे बढ़ाई जांच
Mon, 27 Jul 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
फोटो 21 शहरोज अहमद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पाकिस्तान के लिए कथित जासूसी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार शहरोज से जुड़े मामले की जांच अब डिजिटल साक्ष्यों पर केंद्रित हो गई है। जांच एजेंसियां उसके कब्जे से मिले मोबाइल फोन, लैपटॉप, ई-मेल, सोशल मीडिया अकाउंट तथा अन्य डिजिटल उपकरणों का विस्तृत विश्लेषण कर रही हैं। जांच का उद्देश्य उसके संपर्कों, गतिविधियों और एकत्र की गई सूचनाओं की प्रकृति का पता लगाना है।
सूत्रों के अनुसार, डिजिटल डाटा की प्रारंभिक जांच में कुछ व्यक्तियों के नाम और सार्वजनिक गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां मिली हैं। एटीएस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ये सूचनाएं किस उद्देश्य से एकत्र की गई थीं और इन्हें उसने स्वयं संकलित किया था या किसी अन्य के निर्देश पर।
कई जिलों तक पहुंची जांच
जांच एजेंसियां शहरोज के संपर्क में रहे लोगों की भूमिका का भी परीक्षण कर रही हैं। यह भी जांच की जा रही है कि क्या उसने किसी अन्य व्यक्ति से सूचनाएं एकत्र कराई थीं। जांच का दायरा बलरामपुर के अलावा प्रदेश के अन्य जिलों तक बढ़ाया गया है और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों का विभिन्न स्रोतों से सत्यापन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय फॉरेंसिक लैब भेजे जाएंगे डिजिटल साक्ष्य
जांच एजेंसियां बरामद डिजिटल उपकरणों को केंद्रीय फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेजने की तैयारी में हैं। वहां डाटा रिकवरी और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से डिलीट की गई फाइलों, चैट, संपर्कों और अन्य डिजिटल गतिविधियों की जांच की जाएगी। इसके अलावा बैंक खातों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), इंटरनेट गतिविधियों और वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल की जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी सत्यापित कर रही हैं कि आरोपी को किसी संदिग्ध नेटवर्क या विदेशी संपर्क से आर्थिक अथवा अन्य प्रकार का सहयोग मिला था या नहीं। फिलहाल एटीएस ने मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।