{"_id":"6a32e0796971baf42e0b4d34","slug":"chitragupta-temple-foundation-day-celebrated-with-prayers-for-the-nations-welfare-balrampur-news-c-99-1-brp1010-150129-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ मना चित्रगुप्त मंदिर स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ मना चित्रगुप्त मंदिर स्थापना दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
फोटो-18-बलरामपुर के श्री चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित बैठक में मौजूद लोग ।-स्रोत: आयोजक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय मोहल्ला पूरब टोला में मंगलवार शाम को चित्रगुप्त मंदिर का 71वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सभा गौरी पूजन, गणेश पूजन व भगवान चित्रगुप्त महाराज के पूजन-अर्चन के साथ किया। इसके बाद मौजूद चित्रांशों ने राष्ट्र कल्याण व समाज कल्याण की कामना के साथ सामूहिक रूप से हवन में आहूतियों समर्पित कीं।
संयुक्त मंत्री दिलीप कुमार श्रीवास्तव ने मंदिर के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 1955 में स्व. महादेव प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा प्रदत्त भूमि पर मंदिर की स्थापना हुई। पूर्व अध्यक्षों कैलाश नाथ श्रीवास्तव, वीवीके सिन्हा, शमशेर बहादुर लाल श्रीवास्तव एवं डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के योगदान को याद किया। सतीश श्रीवास्तव, आशीष कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य वक्ताओं ने भी विचार व्यक्त किए। सभा अध्यक्ष डॉ. पारितोष सिन्हा ने कहा कि आज मंदिर की भव्यता और समाज की एकता पूर्वजों की देन है, जिनके प्रति हम सभी कृतज्ञ हैं। इस अवसर पर उपाध्यक्ष आदित्य प्रसाद श्रीवास्तव, आदर्श कुमार श्रीवास्तव, आलोकित श्रीवास्तव, अभय कुमार श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, विनय कुमार श्रीवास्तव, अजीत कुमार श्रीवास्तव, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, भानु प्रताप श्रीवास्तव, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, हरीश श्रीवास्तव, मनीष कुमार श्रीवास्तव, धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव, अनीता श्रीवास्तव, रजनी श्रीवास्तव, बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में चित्रांश मौजूद रहे।