{"_id":"69d80010930e6326ed069fa7","slug":"demand-to-start-home-delivery-balrampur-news-c-99-1-slko1018-146024-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: होम डिलीवरी शुरू कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: होम डिलीवरी शुरू कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी व्यवस्था ठप होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार शुक्ल ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर रसोई गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी शुरू कराने की मांग की है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने शिकायती पत्र में कहा है कि विभिन्न गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी शुल्क तो वसूल रही हैं, लेकिन सिलेंडर घर तक नहीं पहुंचाया जा रहा। आम लोगों को गैस गोदामों तक पहुंचकर लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। इससे बुजुर्ग, महिलाएं और मजदूर वर्ग के लोग अधिक परेशान हो रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया है कि होम डिलीवरी बंद कर आपूर्ति में अनियमितता बरती जा रही है और बिचौलियों के जरिए ब्लैक मार्केटिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, ऑनलाइन भुगतान के बाद भी वितरण के समय नकद वसूली की जा रही है और बाद में समायोजन का आश्वासन दिया जाता है।
उन्होंने मांग किया है कि होम डिलीवरी व्यवस्था तत्काल बहाल कर जिम्मेदार अधिकारी नामित जाए, और उसका मोबाइल नंबर सार्वजनिक हो। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है।
Trending Videos