{"_id":"69c95fe910886b6d3403ff0d","slug":"development-of-four-municipal-bodies-will-get-a-boost-from-522-crore-balrampur-news-c-99-1-slko1019-145348-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 5.22 करोड़ से चार नगर निकायों के विकास को मिलेगी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 5.22 करोड़ से चार नगर निकायों के विकास को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन
बलरामपुर में स्थित नगर पालिका परिषद कार्यालय।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए चार नगर निकायों में 13 निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है। इन सभी परियोजनाओं पर कुल 5.22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सीसी सड़क, नाली व स्लैब निर्माण से शहर और कस्बों में जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
नगर पालिका परिषद बलरामपुर में वार्ड नई बस्ती में प्ले-वे स्कूल से राम जी के मकान तक तथा अनोखी सोनकर व संदीप कश्यप के मकान से तिलकराम के मकान होते हुए सोनू चौहान के मकान तक सीसी सड़क, नाली व स्लैब का निर्माण 29.56 लाख रुपये से कराया जाएगा। वार्ड खलवा दक्षिणी में बबलू के मकान से रमेश गौतम के मकान तक, संत गुरु रविदास मंदिर एवं राम विलास गौतम के मकान होते हुए राम सहाय के मकान तक सीसी सड़क, नाली व स्लैब का निर्माण 34.60 लाख रुपये से करवाया जाएगा।
मोहल्ला विशुनीपुर रिजर्व में मिठाईलाल के घर से अनवार अली के घर तक, संतोष के घर होते हुए हरि के घर तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य 52.65 लाख रुपये से कराया जाएगा। नई बस्ती में शकूर के मकान से अजय सिंह उर्फ पिंकू के मकान तक सीसी सड़क, नाली मरम्मत व स्लैब का निर्माण 23.21 लाख रुपये से कराया जाएगा। विशुनीपुर रिजर्व में मुरली के घर से लक्ष्मण कुमार के घर, विष्णु के घर होते हुए श्मशान मोड़ तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य 36.15 लाख रुपये से कराया जाएगा। तुलसी पार्क में बब्बन पांडेय के मकान से डॉ. अर्चना गुप्ता के मकान होते हुए पांडेय जी के मकान तक सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य 25.40 लाख रुपये की लागत से होगा।
नगर पालिका परिषद उतरौला में तहसील बाउंड्रीवाल की ओर से गयास कुरैशी की दुकान तक सीसी रोड व नाली का निर्माण 14.41 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसके अलावा केवड़वा पेड़ के पास जयमंगल गुप्ता के घर से हिदायत बाबा के मजार के चारों ओर सीसी रोड व नाली निर्माण 15.30 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।
नगर पंचायत गैसड़ी में वार्ड नंबर चार खरदौरी में कमलेश के घर से कंपोजिट विद्यालय तक सीसी रोड व नाली निर्माण कार्य 54.27 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वहीं वार्ड नंबर-15 मझौली में धर्मेंद्र पांडेय के घर से डब्ल्यू यादव के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य 48.79 लाख रुपये से कराया जाएगा।
नगर पंचायत पचपेड़वा में वार्ड नंबर चार रामजानकी मंदिर से सामुदायिक शौचालय तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य 85.50 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। वार्ड नंबर एक में सुजीत रस्तोगी के मकान से कहार मोहल्ला तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य 15.09 लाख रुपये से होगा। इसके अलावा वार्ड नंबर चार में आनंद जायसवाल के मकान से विपिन अग्रवाल के घर होते हुए करीम बैटरी वाले के घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य 87.57 लाख रुपये से कराया जाएगा।
तय समय सीमा में होगा कार्य
सभी नगर निकायों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी गई है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और उन्हें तय समय सीमा में पूरा कराया जाएगा, ताकि आम जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
- ज्योति राय, एडीएम
Trending Videos