{"_id":"69c95f29a88214c4e3039240","slug":"water-did-not-come-yet-the-bill-was-handed-over-anger-balrampur-news-c-99-1-brp1010-145371-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: पानी नहीं आया, फिर भी बिल थमाया, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: पानी नहीं आया, फिर भी बिल थमाया, आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के नवसृजित वार्ड नंबर 14 भावनियापुर के अंतर्गत पाटेश्वरी पुरम कॉलोनी में अब तक लोगों को पानी के लिए कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इसके बावजूद नगर पंचायत की ओर से पानी का बिल भेज दिया गया। इसे लेकर कॉलोनी के लोगों में नाराजगी है।
मोहल्ले के निवासी मनोज कुमार सिंह, रवि उपाध्याय, कुंवर हिमांशु श्रीवास्तव, रामजी तिवारी, सुरेंद्र योगी, बृजेश सिंह और केपी चौरसिया आदि ने नाराजगी जताते हुए कहा कि घरों तक पानी की सप्लाई ही पहुंची है और न ही कनेक्शन दिया गया है। इसके बावजूद बिल भेजा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत पहले सुविधा उपलब्ध कराए, उसके बाद ही बिल की वसूली की जाए।
शासन के निर्देश पर जारी हुए बिल
अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे ने बताया कि नवसृजित वार्डों में पानी की पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही नगरवासियों को पानी के बिल जारी किए गए हैं।
Trending Videos