सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   In an emotional atmosphere, the palanquin of Siddh Pir Ratnanath Baba was sent off to Nepal

Balrampur News: भावुक माहौल में सिद्ध पीर रतननाथ बाबा की पालकी नेपाल रवाना

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
In an emotional atmosphere, the palanquin of Siddh Pir Ratnanath Baba was sent off to Nepal
बलरामपुर के तुलसीपुर से रवाना होती पीर रतन नाथ की यात्रा ।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। सिद्धपीठ देवीपाटन मंदिर से सिद्ध पीर रतननाथ बाबा की पालकी को दशमी की आधी रात गाजे-बाजे और भक्तिमय वातावरण के बीच नेपाल के दांग चौखड़ा स्थित मठ के लिए विदा किया गया। विदाई से पूर्व मंदिर परिसर में देवीपाटन पीठाधीश्वर मिथिलेश नाथ योगी और सिद्ध पीर रतननाथ मठ के मुख्य पीर योगी ज्ञाननाथ ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की। इस दौरान मंदिर परिसर में भावुक माहौल रहा और श्रद्धालुओं की आंखें नम दिखीं।
Trending Videos

करीब दो घंटे तक चली विशेष पूजा के बाद नेपाल के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन के बीच बाबा की पालकी को विदा किया गया। भक्तों ने अगले वर्ष फिर आगमन की कामना करते हुए जयकारों के साथ रथ को रवाना किया। मुख्य पीर योगी ज्ञाननाथ ने कहा कि यह यात्रा भारत-नेपाल के अटूट सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों का प्रतीक है। पीठाधीश्वर मिथिलेशनाथ योगी ने बताया कि चैत्र नवरात्र के दौरान बाबा की उपस्थिति से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और 15 दिवसीय यात्रा बाबा के मठ लौटने के साथ पूर्ण होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा पंचमी को आकर एकादशी को होते हैं विदा
परंपरा के अनुसार, सिद्ध पीर रतन नाथ बाबा नेपाल के दांग चौखड़ा से एकादशी के दिन भव्य शोभायात्रा के साथ प्रस्थान करते हैं और चैत्र नवरात्र की पंचमी तिथि को देवीपाटन शक्तिपीठ पहुंचते हैं। यहां मंदिर में स्थित दलीचे में उन्हें प्रतिष्ठित कर दशमी तक विशेष पूजा-अर्चना की जाती है, इसके बाद दशमी की रात्रि में उनकी विदाई का विधान है। इस दौरान नेपाल के डॉ. सूरत नाथ योगी, अरुण गुप्ता, राहुल गुप्ता, श्याम तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed