{"_id":"69e513eab567f05868006af0","slug":"discussion-on-career-opportunities-in-botany-balrampur-news-c-99-1-slko1019-146650-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वनस्पति विज्ञान में कॅरिअर के अवसरों पर हुआ मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वनस्पति विज्ञान में कॅरिअर के अवसरों पर हुआ मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर के एमएलके पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यशाला में मौजूद लोग ।-स्रोत: महाविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग में शनिवार को वनस्पति विज्ञान में कॅरिअर के अवसर विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और कॅरिअर विकल्पों के बारे में जानकारी दी।
व्याख्यान का शुभारंभ प्रबंध समिति के सचिव रिटायर्ड कर्नल संजीव कुमार वार्ष्णेय, प्राचार्य प्रोफेसर जेपी पांडेय एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने किया। मुख्य वक्ता असिस्टेंट कमिश्नर फूड सेफ्टी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन गिरजेश कुमार दूबे व विशिष्ट अतिथि सीएसआईआर जेआरएफ खान यासमीन ने अपने विचार साझा किए। डॉ. राजीव रंजन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। मुख्य वक्ता गिरजेश कुमार दूबे ने प्रशासनिक सेवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि समय प्रबंधन और ईमानदारी से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। खान यासमीन ने नेट-जेआरएफ परीक्षा की तैयारी पर चर्चा करते हुए बताया कि वनस्पति विज्ञान के साथ-साथ बायोकेमिस्ट्री और बायोटेक्नोलॉजी जैसे विषयों का अध्ययन भी आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करते हुए बेहतर रणनीति अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मोहम्मद अकमल ने वक्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संचालन डॉ. शिव महेंद्र सिंह ने किया। आयोजन में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के समन्वयक डॉ. ऋृषि रंजन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर राहुल यादव व राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X