सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electricity cut without warning from prepaid meter

Balrampur News: प्रीपेड मीटर से बिना चेतावनी कट रही बिजली

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Electricity cut without warning from prepaid meter
बलरामपुर के गुरचाही गांव में लगा स्मार्ट मीटर।
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं की परेशानियां कम होने के बजाय बढ़ती जा रही है। गांव से लेकर शहर तक के उपभोक्ता इस नई व्यवस्था से परेशान हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के उनके घरों में प्रीपेड मीटर लगा दिए गए और अब अचानक बिजली कटने से समस्या झेलनी पड़ती है। बिजली उपभोक्ताओं ने पोस्टपेड मीटर लगवाने की मांग की है।
Trending Videos


गांगनार, गुरचाही, सद्दौपुर व बलरामपुर देहात सहित शहर के कई मोहल्लों में प्रीपेड मीटर लगाया गया है। उपभोक्ताओं ने बताया कि मीटर में बैलेंस खत्म होते ही बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। इससे खासकर रात के समय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ता राजेश, रमेश, साबिर, ननकऊ, रमजान, बब्लू, रामू और पारस राम आदि ने बताया कि मीटर लगाते समय बताया गया था कि यह स्मार्ट मीटर है, इससे लोगों का बिजली बिल सही आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर बताकर प्रीपेड मीटर लगाकर धोखा दिया गया है। इन लोगों का कहना है कि बिजली विभाग ने बिना पर्याप्त जागरूकता और तैयारी के इस व्यवस्था को लागू कर दिया है। उपभोक्ताओं ने विभागीय उच्चाधिकारियों से मांग किया है कि या तो प्रीपेड व्यवस्था में सुधार किया जाए या फिर पुरानी पोस्टपेड प्रणाली बहाल की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed