{"_id":"69d801da17026ce5c6039c52","slug":"rural-students-will-be-able-to-take-advantage-of-the-hi-tech-library-balrampur-news-c-99-1-brp1010-146041-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ग्रामीण छात्र ले सकेंगे हाइटेक लाइब्रेरी का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ग्रामीण छात्र ले सकेंगे हाइटेक लाइब्रेरी का लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहराबाजार। ग्राम पंचायत घोघरा में मुख्यमंत्री पुरस्कार की राशि से हाईटेक लाइब्रेरी बनकर तैयार हो गई है। शीघ्र ही इसका लोकार्पण किया जाएगा। यह लाइब्रेरी मुख्यमंत्री से मिली पुरस्कार राशि से तैयार की गई। इससे ग्रामीण छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों में मदद मिलेगी।
ग्राम प्रधान राजकरन वर्मा ने बताया कि सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, ऑनलाइन सेवाएं, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, परिषदीय विद्यालयों के बेहतर संचालन तथा सड़क-नाली निर्माण जैसे विकास कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार के तहत 30 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई थी। इसी पुरस्कार राशि से ग्राम पंचायत ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त लाइब्रेरी का निर्माण कराया है।
छात्रों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
हाईटेक लाइब्रेरी में 80 सीटों का केबिन बनाया गया है, जहां छात्र-छात्राएं वाई-फाई सुविधा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। इसके अलावा कंप्यूटर, सीसी कैमरा से निगरानी, शुद्ध पेयजल, सोलर प्लांट से विद्युत आपूर्ति सहित कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस लाइब्रेरी के शुरू होने से क्षेत्र के छात्रों को प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर या कोटा जैसे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और कम खर्च में बेहतर तैयारी की सुविधा मिलेगी।
ग्राम पंचायत को भी होगी आय
ग्राम पंचायत अधिकारी मनीष राय ने बताया कि 80 छात्र एक साथ तैयारी कर सकेंगे। जहां अन्य स्थानों पर 800 से 1000 रुपये प्रतिमाह खर्च होता है, वहीं यहां मात्र 300 रुपये प्रतिमाह में सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ग्राम पंचायत को लगभग 24 हजार रुपये प्रतिमाह आय होगी।
Trending Videos