सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Even a 100-year-old Sanskrit school is under the grip of the four-lane road

Balrampur News: 100 साल पुराना संस्कृत विद्यालय भी फोरलेन की जद में

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
Even a 100-year-old Sanskrit school is under the grip of the four-lane road
बलरामपुर के तुलसीपुर संस्कृत पाठशाला में मौजूद ​शिक्षक और बच्चे।-संवाद
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर का एकमात्र एवं लगभग 100 वर्ष पुरानी श्रीराधा-कृष्ण संस्कृत पाठशाला सड़क चौड़ीकरण की फोरलेन परियोजना की जद में आ गई है। लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण हटाने के लिए सात दिनों का नोटिस जारी किया है। विद्यालय प्रशासन ने नोटिस का अनुपालन करते हुए स्वयं ही जद में आ रहे हिस्से को हटाना शुरू कर दिया है।
Trending Videos


विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी के नोटिस का पालन करना मजबूरी है। कहा कि छात्रों की पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए संस्कृत पाठशाला को अस्थायी रूप से पुरानी बाजार स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर परिसर में संचालित करने की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में विद्यालय में 150 छात्र अध्ययनरत हैं। इससे उनका भविष्य प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लोगों को भेजा गया नोटिस
पीडब्ल्यूडी की ओर से संस्कृत पाठशाला सहित कुल लगभग 15 लोगों को नोटिस जारी किया गया है, जिसमें एक सप्ताह के भीतर पक्के निर्माण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि समय सीमा के भीतर निर्माण न हटा तो बुलडोजर से कार्रवाई की जाएगी तथा उस पर आने वाला खर्च भी संबंधित लोगों से वसूला जाएगा।

नोटिस अनुपालन की समय सीमा कम
स्थानीय लोगों ने बताया उन लोगों को अभी किसी प्रकार की मुआवजा देने की बात नहीं कही गई है। बस घर तोड़ने के लिए नोटिस दे दिया गया है, जिस पर 29 जनवरी की तिथि अंकित है। जबकि नोटिस दो फरवरी को नोटिस प्राप्त हुआ। वास्तविक रूप से बहुत कम समय मिला है।
डीएम से लगाई गुहार

तुलसीपुर। तुलसीपुर में फोरलेन सड़क चौड़ीकरण परियोजना से प्रभावित लोगों ने मंगलवार शाम डीएम से मुलाकात की। पीड़ितों का कहना है कि फोरलेन निर्माण के दायरे में उनके मकान एवं प्रतिष्ठान लगभग 10 से 15 फीट तक आ रहे हैं, जिससे उनके सामने आवास और रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। छेदी यादव, संजय श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, जसराम विश्वकर्मा, विमला वर्मा, राकेश मोदनवाल, डॉ. मनोज विश्वास, सुकई यादव, वसीम अली, अजय गुप्ता, साहबान अली, अजय कुमार यादव तथा श्री राधा-कृष्ण संस्कृत पाठशाला के अनिरुद्ध पांडेय ने डीएम से मुआवजे और वैकल्पिक व्यवस्था की मांग उठाई। (संवाद)
नियमानुसार मिलेगा मुआवजा



सभी पात्र लोगों को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। जिनकी रजिस्ट्री नहीं हुई है, उन्हें शीघ्र रजिस्ट्री कराने के निर्देश दिए गए हैं। फोरलेन निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में ही पूरा किया जाएगा। - राकेश कुमार जयंत, उप जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed