सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Free health camps will be set up in border villages starting tomorrow

Balrampur News: सीमावर्ती गांवों में कल से लगेंगे निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 09:49 PM IST
विज्ञापन
Free health camps will be set up in border villages starting tomorrow
विज्ञापन
जरवा। गैसड़ी विकास खंड के सीमावर्ती 12 गांवों में शुक्रवार व शनिवार को स्वास्थ्य शिविर लगेंगे। इन शिविरों का आयोजन नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन और गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास की गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत किया जा रहा है। सुबह नौ बजे से अपराह्न तीन बजे तक चलने वाले शिविर में केजीएमयू, एम्स, पीजीआई, बीएचयू के डॉक्टर परामर्श देंगे।
Trending Videos

विकासखंड गैसड़ी के संयोजक विवेक गोयल ने बताया कि पहले दिन शुक्रवार छह फरवरी को भारत-नेपाल सीमा के गांव पिपरा दुर्गानगर, जनकपुर, नेवलगढ़, बघेलखंड, भोजपुर थारू, कन्हईडीह व दूसरे दिन शनिवार सात फरवरी को बालापुर, जरवा, मोहकमपुर बेतहनिया, सोनगढ़ा, मुतेहरा, बरगदवा कला जैसे सुदूर थारू बहुल एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में पहुंचकर डॉक्टरों की टीम लोगों को निशुल्क परामर्श, जांच और दवा देगी। बताया कि चिह्नित शिविर स्थलों का निरीक्षण कर जरूरी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इस संबंध में एनएमओ ग्राम समिति सदस्य मीना, श्यामकली, लक्ष्मी थारू, चमन तिवारी, कृष्ण कुमार थारू, विश्राम चौधरी से क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed