{"_id":"698371cf606a80059a0e89db","slug":"scheduled-caste-girl-fatally-attacked-after-rape-balrampur-news-c-99-1-brp1008-141946-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दुष्कर्म के बाद अनुसूचित जाति की किशोरी पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दुष्कर्म के बाद अनुसूचित जाति की किशोरी पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। खेत में काम करने के लिए घर से निकली किशोरी के साथ सोमवार शाम करीब चार बजे दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर हंसिए से चेहरे व शरीर पर हमला करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोपी इकबाल हुसैन उर्फ अकबाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान सैलवा पुल पर पुलिस वाहन से कूदकर भागने के प्रयास में वह चोटिल हो गया। संयुक्त जिला चिकित्सालय में इलाज कराने के बाद मंगलवार शाम को उसे जेल भेज दिया गया।
पीड़ित किशोरी की मां ने बताया कि 15 वर्षीय बेटी शाम करीब चार बजे खेत में काम के लिए गई थी। इसी दौरान आरोपी इकबाल उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बेटी को हंसिए से चेहरे व शरीर पर हमला कर दिया। शोर मचाने पर इकबाल वहां से भाग निकला।
थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि आरोपी गौरा चौराहा क्षेत्र निवासी इकबाल हुसैन के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो व एससी/एसटी अधिनियम में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मंगलवार शाम करीब चार बजे भुसैलवा पुल के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी को जैसे ही वाहन में बैठाया, वह कूदकर भागने लगा। पुल की छत के बीच बने अंतर में उसका पैर फंस गया। इससे वह चोटिल हो गया। उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय में इलाज कराने के बाद जेल भेज दिया गया।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भागने की फिराक में था
एएसपी विशाल पांडेय ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई। उसने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिलने पर वह तुलसीपुर की ओर भागने की फिराक में था। तभी पुलिस ने भुसैलवा पुल के पास उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास 230 रुपये बरामद किए गए, जिसे मालखाने में जमा करा दिया गया है।
सीओ सिटी को सौंपी गई विवेचना
एसपी विकास कुमार ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले की विवेचना के लिए सीओ सिटी ज्योतिश्री को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। हम हर बिंदुओं की जांच कर रहे हैं।
Trending Videos