{"_id":"69af08fe71d7012b5c07f62f","slug":"even-before-navratri-devotees-started-arriving-in-devipatan-balrampur-news-c-99-1-brp1010-144146-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नवरात्र से पहले ही देवीपाटन में श्रद्धालुओं का आना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नवरात्र से पहले ही देवीपाटन में श्रद्धालुओं का आना शुरू
विज्ञापन
देवीपाटन में लगी दुकान पर खरीदारी करती महिलाएं ।-संवाद
- फोटो : आजमगढ़पुरवा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजड़ा।
विज्ञापन
तुलसीपुर। 19 मार्च से प्रारंभ हो रहे चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर और तुलसीपुर क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। मंदिर के आसपास और मुख्य मार्गों पर पूजन सामग्री, चुनरी, नारियल और बच्चों के खिलौनों की दुकानें सजने लगी हैं, जिससे स्थानीय बाजारों में भारी रौनक देखने को मिल रही है।
नवरात्र शुरू होने से पहले ही माता के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला तेज हो गया है। पड़ोसी देश नेपाल से अपने परिजनों के साथ मां के दरबार में मत्था टेकने पहुंचीं कुसुम थापा ने बताया कि देवीपाटन मंदिर के प्रति नेपाल के लोगों की अटूट आस्था है और हर साल यहां सुख-समृद्धि की कामना करने आती हैं। उन्होंने कहा कि मंदिर आकर उन्हें शांति मिलती है। दर्शन के लिए आए श्रद्धालु सौरभ और उनकी पत्नी सरिता ने मंदिर के वातावरण की सराहना करते हुए कहा कि नवरात्र के पूर्व ही यहां की व्यवस्थाएं काफी संतोषजनक हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के व्यापक इंतजाम
मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर व्यवस्थापक अरुण गुप्ता ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। साफ-सफाई से लेकर कतारों के प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि दूर-दराज से आने वाले भक्तों को दर्शन में कोई असुविधा न हो। जैसे-जैसे 19 मार्च की तिथि नजदीक आ रही है, मंदिर प्रशासन और स्थानीय दुकानदार अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
Trending Videos