{"_id":"69af08672b7e7c93b70da1b9","slug":"two-history-sheeters-arrested-for-stealing-bikes-and-selling-them-in-nepal-balrampur-news-c-99-1-slko1019-144115-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाइक चोरी कर नेपाल में बेचने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाइक चोरी कर नेपाल में बेचने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में मौजूद पकड़े गए आरोपी व बरामद बाइकें। संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। सीमावर्ती जिला होने से कई आपराधिक गिरोह की पैठ नेपाल में है। एक खुलासे ने जिले की संवेदनशीलता और बढ़ा दी है। नेपाल में बदली राजनीतिक परिस्थितियों से प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। सोमवार को एक गिराेह के दो शातिर आरोपी गिरफ्तार हुए। पूछताछ में पता चला कि वह लोग महंगी बाइक के साथ ही सिलिंडर व अन्य सामग्री की चोरी कर नेपाल में बेचते थे। इससे उनके नेपाल में अड्डे होने के भी संकेत मिले हैं। अब पुलिस पूरे गिरोह की जांच में जुटी है।
सोमवार को जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की छह बाइक, 22 प्लास्टिक की कुर्सियां, एक गैस सिलिंडर और 4400 रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपी चोरी की बाइक की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें नेपाल में बेच देते थे। चोरी के वाहनों का इस्तेमाल कर बंद मकानों, पंचायत भवन और विद्यालयों की रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे।
पचपेड़वा क्षेत्र में 7 मार्च को ग्राम प्रधान रमेश कुमार ने ग्राम पंचायत सचिवालय गुरचिहवा और स्कूल में चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एसपी विकास कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि दो वाहन चोर चोरी की बाइक के साथ गैसड़ी से बढ़नी की तरफ आ रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तुलसीपुर-बढ़नी मुख्य मार्ग पर सिद्धार्थनगर जिले के ढेबरुआ क्षेत्र के पास दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुस्ताक उर्फ भुर्रे व जुबेर उर्फ बादशाह निवासी ग्राम रजडेरवा थाना गैसड़ी जनपद बलरामपुर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बलरामपुर समेत आसपास के जिलों से बाइक चोरी करते थे। चोरी की बाइक की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें नेपाल में बेच देते थे। आरोपियों के पास से हीरो सुपर स्प्लेंडर, होंडा सीबी शाइन, हीरो होंडा स्प्लेंडर, हीरो सीडी डीलक्स, टीवीएस स्पोर्ट और बजाज पल्सर समेत कुल छह बाइक बरामद की गई हैं। इसके साथ ही चोरी का अन्य सामान भी मिला है।
जिला टॉप अपराधियों में हैं शामिल, कई चोरियों का खुला राज
पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पचपेड़वा, कोतवाली देहात, महराजगंज तराई व गैसड़ी थानों में चोरी समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। जुबेर उर्फ बादशाह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट समेत कई मामलों में पहले से कार्रवाई हो चुकी है और वह हिस्ट्रीशीटर भी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।आरोपियों की गिरफ्तारी से पचपेड़वा क्षेत्र में दर्ज कई चोरी की घटनाओं का खुलासा भी हुआ है। इनमें कस्बा पचपेड़वा से बाइक चोरी, विशुनपुर टनटनवा साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी और गुरचिहवा पंचायत सचिवालय व विद्यालय से सामान चोरी की घटनाएं शामिल हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।
एचएसआरपी नंबर प्लेट वाले वाहनों की राज्य में बिक्री है मुश्किल
अंतरजनपदीय गिराेह से यह भी पता चला कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बाइकों की खरीद राज्य में नहीं हो पाती है। जीपीएस ट्रैकिंग व्यवस्था होने से वाहनों की लोकेशन मिलने की संभावना अधिक रहती है। नेपाल में भारत की बाइक की मांग भी अधिक है, वहां आसानी से बिक्री हो जाती है। वहां नेटवर्क बदलने और नंबर प्लेट बदलने से पकड़ में आना काफी मुश्किल है। परिवहन विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी राजेश कुमार बताते हैं कि नेपाल में लंबे समय से भारतीय वाहनों की बिक्री हो रही है।
अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
चोरी के आरोपियों के खिलाफ पूरे जिले की पुलिस टीम को लगाया गया है। इसके साथ ही एसओजी और सर्विलांस टीम भी सक्रिय है। अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विकास कुमार, पुलिस अधीक्षक
Trending Videos