सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Two brothers riding a bike were injured after colliding with a pickup

Balrampur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई घायल

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Two brothers riding a bike were injured after colliding with a pickup
विज्ञापन
तुलसीपुर। तुलसीपुर-बढ़नी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने डायल-112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्राम पुरैना निवासी शाबान ने बताया कि उनका बेटा अनस व फैजान बैंक जाने के लिए घर से निकले थे। रतनपुर मोड़ के पास तुलसीपुर की ओर से तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।प्रभारी निरीक्षक राज कुमार सिंह ने बताया कि पिकअपको कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। (संवाद)
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed