सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Pathani suits are liked by young men, gargles by young women

Balrampur News: युवकाें को पठानी सूट, युवतियों को भा रहे गरारे

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 09 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Pathani suits are liked by young men, gargles by young women
बलरामपुर के चौक बाजार में टोपी खरीदते लोग ।-संवाद - फोटो : घायल सुफल यादव।
विज्ञापन
बलरामपुर। रमजान का महीना अंतिम चरण में पहुंचते ही ईद की तैयारियों को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। शाम ढलते ही कपड़ों की दुकानों, टोपी और इत्र की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ उमड़ने लगती है। इस बार बाजार में हैदराबादी टोपी, कढ़ाईदार सूफी टोपी, डिजाइनर कुर्ता-पायजामा, पठानी सूट, अबाया और ट्रेंडी हिजाब का खासा क्रेज देखा जा रहा है। वहीं महिलाओं में पेस्टल शेड के शलवार सूट के साथ गरारों की भी डिमांड है।
Trending Videos

नगर के चौक बाजार, वीर विनय चौराहा, बड़ा बाजार और मेन मार्केट क्षेत्र में दुकानदार देर रात तक ग्राहकों को कपड़े दिखाने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि जैसे-जैसे ईद नजदीक आ रही है, खरीदारी में तेजी भी बढ़ती जा रही है। टोपी विक्रेता सुलेमान ने बताया कि इस बार हैदराबादी टोपी और कढ़ाईदार सूफी टोपी की मांग काफी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की पसंद को देखते हुए लखनऊ और हैदराबाद से अलग-अलग डिजाइन की टोपियां मंगाई गई हैं। टोपियां 120 से 160 रुपये तक बिक रही हैं। खासकर सफेद, क्रीम और सुनहरी कढ़ाई वाली टोपी युवाओं को ज्यादा पसंद आ रही है। रमजान के दौरान तरावीह की नमाज और ईद के लिए लोग नई टोपी जरूर खरीदना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी अशरफ अली ने बताया कि इस पर युवा पठानी सूट की मांग ज्यादा कर रहे हैं। डिजाइनर कुर्ता-पायजामा भी डिमांड में हैं। हल्के कढ़ाईदार और चिकनकारी डिजाइन वाले कुर्ते खूब बिक रहे हैं। सफेद, ऑफ-व्हाइट, फिरोजी, आसमानी और पेस्टल रंग के कपड़ों की बिक्री अधिक हो रही है। कपड़े भी 1200 से लेकर 2800 रुपये तक बिक रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई ग्राहक ईद के लिए परिवार के सभी सदस्यों के कपड़े एक साथ खरीद रहे हैं। महिलाओं के परिधानों की दुकानों पर भी भीड़ देखी जा रही है।
दुकानदार नसीम अहमद ने बताया कि महिलाओं में अबाया, ट्रेंडी हिजाब और हल्के कढ़ाईदार सूट की मांग ज्यादा है। इस बार स्टोन वर्क और एंब्रॉयडरी वाले सूट भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। खरीदारी करने आईं सबरीन ने बताया कि ईद के लिए नया सूट और हिजाब खरीदा है। प्लाजो और गरारे की मांग भी खूब बढ़ी है। सायमा खान ने बताया कि इस बार बाजार में गरारे काफी आकर्षक आए हैं, किफायती मूल्य में भी बिक रहे हैं। 1500 से 3000 रुपये में अच्छे कपड़े मिल जा रहे हैं।
वहीं रफीक और कलीम ने बताया कि उन्होंने तरावीह की नमाज और ईद के लिए अलग-अलग रंग की हैदराबादी टोपी और नया कुर्ता-पायजामा लिया है। दुकानदारों के अनुसार रमजान के आखिरी दस दिनों में बाजारों की रौनक और बढ़ जाती है। शाम से लेकर देर रात तक खरीदारों की भीड़ बनी रहती है। व्यापारियों को उम्मीद है कि ईद से ठीक पहले के दिनों में बिक्री अपने चरम पर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed