फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Fed up with domestic strife, a woman hanged herself

Balrampur News: गृहकलह से तंग आकर महिला ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 25 Jul 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Jul 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Fed up with domestic strife, a woman hanged herself
फोटो-20-बलरामपुर के उतरौला में घटना स्थल पर जुटी लोगों की भीड़ ।-स्रोत: नगरवासी
उतरौला। आर्यनगर स्थित काली माता मंदिर के पास शुक्रवार रात एक महिला ने कथित रूप से गृहकलह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमरे से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन


आर्यनगर निवासी 38 वर्षीय रजनी उर्फ डाली सोनी की शादी वर्ष 2007 में राजकुमार सोनी से हुई थी। परिवार में पति के अलावा तीन बेटे हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे जब पति दुकान पर था और घर में वृद्ध सास व बच्चे मौजूद थे, तभी रजनी अपने कमरे में चली गईं। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा खोला तो वह दुपट्टे के फंदे से छत के पंखे से लटकी मिलीं। सूचना मिलते ही आसपास के लोग जुट गए और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें रजनी ने लिखा है कि वह अपनी इच्छा से जीवन समाप्त कर रही हैं और इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। उन्होंने अपने बड़े बेटे युवराज को नाना-नानी के पास रखने की इच्छा जताई है। साथ ही अपने पास मौजूद रुपये तथा सोने-चांदी के आभूषण उसी के नाम सुरक्षित रखने का उल्लेख किया है। उन्होंने अन्य दोनों बेटों की देखभाल करने और परिवार को अनावश्यक रूप से परेशान न किए जाने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर उसकी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed