फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Resounding shehnai music at mass wedding; 67 couples begin a new life

Balrampur News: सामूहिक विवाह में शहनाइयों की गूंज, 67 जोड़ों ने शुरू किया नया जीवन

Sat, 25 Jul 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 25 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Resounding shehnai music at mass wedding; 67 couples begin a new life
फोटो-16-बलरामपुर के माया होटल में वर-वधू का विवाह कराते पंडित।-संवाद
बलरामपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को माया होटल में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। शहनाइयों की गूंज और मंगलगीतों के बीच 67 जोड़ों ने नए जीवन की शुरुआत की। समारोह में 44 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों से संपन्न कराया गया, जबकि 23 मुस्लिम जोड़ों का निकाह इस्लामी परंपराओं के अनुसार हुआ। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नवदंपतियों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।
विज्ञापन


सदर विधायक पल्टूराम एवं तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने योजना के तहत प्रति जोड़े मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटियों के विवाह में बेहतर सहयोग मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना केवल विवाह तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के सम्मान और सामाजिक समावेशन को भी मजबूती प्रदान कर रही है।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया कि योजना के अंतर्गत 64 हजार रुपये सीधे कन्या के बैंक खाते में हस्तांतरित किए जाते हैं। इसके अतिरिक्त 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री नवदंपतियों को प्रदान की जाती है, जबकि 15 हजार रुपये विवाह समारोह के आयोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं पर व्यय किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष आरती शुक्ला, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हिमांशु गुप्ता, जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) कमलेश सोनी तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्या सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

फोटो-16-बलरामपुर के माया होटल में वर-वधू का विवाह कराते पंडित।-संवाद

फोटो-16-बलरामपुर के माया होटल में वर-वधू का विवाह कराते पंडित।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed