सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   FIR against three for beating up a brother and sister after asking their caste

Balrampur News: जाति पूछकर भाई-बहन की पिटाई में तीन पर एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 17 Jun 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
FIR against three for beating up a brother and sister after asking their caste
विज्ञापन
गौरा चौराहा। बेलहा-बिस्कोहर राजमार्ग पर परसा मोड़ के पास बाइक दुर्घटना के बाद हुई विवाद के मामले में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में तीन लोग घायल हुए थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित रमन भारती ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी जाति पूछकर अपमानित किया और उसके बाद पिटाई की।

उतरौला क्षेत्र के ग्राम अल्लानगर निवासी रमन भारती मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अपनी बहन प्रीति और मौसी पूनम के साथ माता मंदिर मेले से बाइक से घर लौट रहे थे। परसा मोड़ के पास गौरा की ओर से आ रही एक बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि रमन बाइक से गिर गए। आरोप है कि दुर्घटना के बाद गौरा थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवा निवासी अल्लारक्खा और सलमान ने फोन कर अपने गांव से आठ-दस युवकों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर रमन, उनकी बहन प्रीति और मौसी पूनम की पिटाई शुरू कर दी। हमले में तीनों घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में राहगीर एकत्र हो गए और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने बताया कि मामले में अल्लारक्खा, सलमान, सोनू तथा अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और मारपीट सहित अन्य संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed