फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Focus on improving educational quality and the Nipun Bharat Mission at the cluster teacher meeting

Balrampur News: संकुल शिक्षक बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार एवं निपुण भारत मिशन पर जोर

Tue, 21 Jul 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Focus on improving educational quality and the Nipun Bharat Mission at the cluster teacher meeting
फोटो-27-बलरामपुर के प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर नवीन में आयोजित बैठक में मौजूद ​शिक्षक ।-स्रोत: 
बलरामपुर। जिले के विभिन्न संकुलों में मंगलवार को संकुल शिक्षक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन तथा कैच-अप कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई। शिक्षकों को बच्चों की अधिगम क्षमता बढ़ाने के लिए नवाचार आधारित शिक्षण पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


सोनपुर संकुल की बैठक प्राथमिक विद्यालय भगवानपुर नवीन में नोडल संकुल प्रभारी हीरालाल की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कैच-अप शिक्षण रणनीति के प्रभावी संचालन पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को उसकी वर्तमान अधिगम स्थिति से आगे बढ़ाना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। बैठक में 10 प्रभावी टीचिंग-लर्निंग प्रथाओं को नियमित कक्षा शिक्षण में शामिल करने, विद्यालयों में पठन संस्कृति विकसित करने तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर चर्चा की गई। साथ ही आगामी शिक्षक-अभिभावक संपर्क पखवाड़ा को सफल बनाने और अधिक से अधिक अभिभावकों से संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान संतोष उपाध्याय, सौभाग्य पाठक, बालेश्वर प्रसाद, पप्पू भारती सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन


गैंडास बुजुर्ग संकुल की बैठक प्राथमिक विद्यालय सहिया बनकट में आयोजित हुई। इसमें शैक्षणिक गतिविधियों, मूल्यांकन प्रक्रिया तथा विद्यार्थियों की अधिगम प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में आनंद कुमार यादव, सुधांशु रस्तोगी, अशोक चौहान, जगबली प्रसाद, श्याम बहादुर, दुर्गावती सहित संकुल के शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर ग्रामीण ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय नौबस्ता में आयोजित संकुल शिक्षक बैठक का शुभारंभ प्रधानाध्यापक शैलेश मिश्रा ने मां सरस्वती की वंदना के साथ किया। एआरपी अखिलेश शुक्ला ने ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान तथा कैच-अप कार्यक्रम पर विशेष ध्यान देने की अपील की। बृजेश टंडन और अशोक पांडेय ने रेमेडियल शिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। बैठक में विद्यालयों के शैक्षिक वातावरण को और सुदृढ़ करने तथा विभागीय पोर्टल पर सूचनाएं नियमित रूप से अपडेट करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर स्वर्णलता गुप्ता, दीक्षा शुक्ला, राकेश कुरील, राकेश पवार, गुंजन गुप्ता, नीलम पांडेय सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed