फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Homeopathic hospital starved of facilities

Balrampur News: सुविधाओं को तरस रहा होम्योपैथिक अस्पताल

Tue, 21 Jul 2026 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 21 Jul 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Homeopathic hospital starved of facilities
फोटो-9-बलरामपुर के राजकीय होम्योपै​थिक चिकित्सालय तुलसीपुर परिसर में हुआ जलभराव ।-संवाद
तुलसीपुर। नगर स्थित राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय वर्षों पुराने जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। बारिश के मौसम में अस्पताल परिसर में जलभराव और कमरों में सीलन की समस्या बनी रहती है। इससे मरीजों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय का संचालन नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पुराने भवन में किया जा रहा है। भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 70 से 80 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

बारिश के बाद अस्पताल परिसर में जलभराव और कीचड़ होने से मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कत होती है। दवा लेने आए रंजन यादव ने बताया कि अस्पताल तक जाने का रास्ता बेहद खराब है। मरीज आयशा खान ने कहा कि कीचड़ और जलभराव के कारण हमेशा फिसलने का खतरा बना रहता है। इसका सबसे अधिक असर बुजुर्गों और बच्चों पर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के दौरान कमरों में सीलन की समस्या भी बनी रहती है। इससे दवाओं और अभिलेखों को सुरक्षित रखना कर्मचारियों के लिए चुनौती बन जाता है।

चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार राव ने बताया कि रास्ते में जलभराव होने से मरीजों के साथ-साथ पूरे स्टाफ को प्रतिदिन परेशानी उठानी पड़ती है। बरसात के दिनों में चिकित्सा सेवाएं भी प्रभावित होती हैं।

फार्मासिस्ट आनंद प्रकाश ने बताया कि भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। इसकी मरम्मत या नए भवन की व्यवस्था की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed