सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Forced into prostitution, video goes viral

Balrampur News: देह व्यापार के लिए किया मजबूर, वीडियो वायरल

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Forced into prostitution, video goes viral
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर उसे देह व्यापार के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। कार्रवाई न होने पर महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज पुलिस ने कार्रवाई की रिपोर्ट भेजी है।
Trending Videos

न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह वर्ष 2022 में गोंडा जनपद के खरगूपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति के साथ हुआ था। विवाह में पिता ने नकद, मोटरसाइकिल सहित लाखों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुआ। पीड़िता का आरोप है कि पति गलत कामों में धकेलने का दबाव बनाता था और देह व्यापार करने के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। इतना ही नहीं, आरोप है कि पति ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल कर दिए, जिससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उनके दोनों देवर भी उसे धमकाते थे और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। पीड़िता के अनुसार, उसके पास इस संबंध में फोटो, स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य मौजूद हैं। बताया कि पहले महिला थाना और पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज कर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायालय ने मामले की सुनवाई की, पुलिस से रिपोर्ट मांगी। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए अब न्यायालय ने प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed