सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Four cylinders will be available for weddings without booking

Balrampur News: शादियों के लिए बिना बुकिंग के मिलेंगे चार सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Apr 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Four cylinders will be available for weddings without booking
फोटो-9-बलरामपुर के धर्मपुर में ​स्थित गोदाम पर मौजूद सिलिंडर।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। गैस बुकिंग व सिलिंडर की मारामारी के बीच उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। शादी वाले घरों में जिला प्रशासन की तरफ से प्राथमिकता के साथ सिलिंडर तक दिया जाएगा। लोगों को शादी का कार्ड व प्रार्थना पत्र जिला पूर्ति कार्यालय में देना होगा। इसके बाद संबंधित क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर अधिकतम चार सिलिंडर बिना बुकिंग के मिल सकेगा।
Trending Videos

मार्च आते ही जिले में सिलिंडर की क्राइसिस शुरू हो गई थी। एक-एक सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं को पूरा दिन लाइन में जूझना पड़ रहा था। हालांकि उस समय सहालग न होने के कारण सिर्फ घरेलू सिलिंडर लेने के लिए परेशान हो रहे थे। अब 15 अप्रैल से सहालग का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में शादी वाले घरों में सिलिंडर की आपूर्ति के लिए लोग परेशान हैं। कोई नेता तो कोई अधिकारियों की पैरवी में जुटा हुआ है। वहीं आम लोग सिलिंडर कैसे मिलेगा, इस समस्या से चिंतित थे। जिलेवासियों की समस्या को देखते हुए पूर्ति विभाग ने नई पहल शुरू की है। शादी वाले घरों में अब बिना बुकिंग पर्ची के एक से चार सिलिंडर तक मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि शादी कार्ड व सिलिंडर आपूर्ति के लिए प्रार्थना पत्र कार्यालय में देना होगा। प्रार्थना पत्रों की जांच करके संबंधित क्षेत्र की गैस एजेंसियों को फारवर्ड किया जाएगा। इसके बाद उपभोक्ता एजेंसियों से सिलिंडर प्राप्त कर सकेंगे।

2400 रुपये देनी होगी धरोहर राशि
नगर के कालीथान चौराहा स्थित बालाजी गैस एजेंसी के प्रबंधक मुकेश व राप्ती गैस एजेंसी के प्रबंधक सत्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि शादी-विवाह के लिए कामर्शियल सिलिंडर देने की योजना बनाई गई है। प्रत्येक सिलिंडर के लिए 2400 रुपये धरोहर राशि जमा करनी होगी। साथ ही प्रति कामर्शिलय सिलिंडर 2283.50 रुपये देना होगा। खाली सिलिंडर वापस करने पर उपभोक्ता धरोहर राशि प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed