{"_id":"6a70d578b74bed4e5e009d13","slug":"four-doctors-and-14-health-workers-found-absent-salaries-withheld-balrampur-news-c-99-1-brp1003-152647-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चार चिकित्सक व 14 स्वास्थ्य कर्मी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चार चिकित्सक व 14 स्वास्थ्य कर्मी मिले गैरहाजिर, रोका वेतन
Mon, 03 Aug 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 03 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के सीएचसी श्रीदत्तगंज का निरीक्षण करते सीएमओ।-स्रोत: विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) श्रीदत्तगंज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चार चिकित्सकों समेत 18 स्वास्थ्यकर्मी बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने सभी का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश देते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने वार्ड, ओपीडी, प्रयोगशाला, दवा भंडार और ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने वार्ड में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश भी दिए। उपस्थिति पंजिका की जांच में चिकित्साधिकारी डॉ. मुन्ना सिंह, डॉ. तैयबा (आरबीएसके), डॉ. अपूर्वा, डॉ. प्रतिभा यादव सहित कुल 18 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
अनुपस्थित कर्मचारियों में सफाई कर्मचारी सनी कुमार, एनएमए सतीश कुमार यादव, स्टाफ नर्स वंदना रानी, वरिष्ठ सहायक हरि आनंद सिंह, डेंटल हाइजीनिस्ट हेमचंद्र वर्मा, एमसीटीएस ऑपरेटर ज्योतिर्मय सोमेंद्र त्रिपाठी, बीसीपीएम अशोक कुमार मौर्य, एएनएम नीलम तिवारी व झीनका देवी, ऑप्टोमेट्रिस्ट सुरेश कुमार वर्मा व सर्वेश कुमार सिंह, एसटीएस सौरभ यादव, वार्ड आया शिल्पा पाठक तथा वार्ड बॉय राजेश कश्यप शामिल हैं।
विज्ञापन
निरीक्षण के समय तक ओपीडी में 137 मरीजों का उपचार किया जा चुका था, जबकि प्रयोगशाला में 17 मरीजों की जांच हुई थी। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. आनंद प्रकाश त्रिपाठी को निर्देश दिए कि अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोका जाए तथा उनका स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में अनुशासन, समयबद्ध उपस्थिति और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी।