{"_id":"69b6e85a49a916f0c5095905","slug":"home-delivery-started-in-rural-areas-still-queues-in-the-city-balrampur-news-c-99-1-brp1003-144512-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी शुरू, शहर में अब भी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी शुरू, शहर में अब भी कतार
विज्ञापन
बलरामपुर के धर्मपुर स्थित गोदाम पर गैस सिलिंडर लेने के लिए जुटी उपभोक्ताओं की लाइन ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। गैस सिलिंडर आपूर्ति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। रविवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में होम डिलीवरी शुरू हो गई, लेकिन शहर की एजेंसियों पर अभी लाइन लग रही हैं। शहर में सिलिंडर बुकिंग के बाद मिलने में करीब सप्ताह भर का समय लग रहा है।हालांकि विभाग के अनुसार सिलिंडर बुकिंग में गिरावट आई है, जिससे आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हो रही है।
नगर के राप्ती गैस एजेंसी व बालाजी गैस एजेंसी के गोदामों पर अभी भी गैस सिलिंडर के लिए उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लग रही हैं। एक सिलिंडर के लिए लोगों को तीन से चार घंटे का इंतजार करना पड़ता है। उपभोक्ता कमलेश व राजेश ने बताया कि 10 मार्च को बुकिंग कराई थी, 15 मार्च की पर्ची मिली थी, आज सुबह नौ बजे सिलिंडर लेने आए हैं। ममता व किताबुन्निशा ने बताया कि दो घंटे से लाइन में लगे हैं, भीड़ बहुत है। जरवा क्षेत्र में उपभोक्ता सिलिंडर की किल्लत से परेशान हैं।
पिपरा दुर्गानगर के मिथिलेश तिवारी, मंगरे व रघुवीर ने बताया कि एक सप्ताह से सिलिंडर नहीं मिल रहा है। पांच दिन पहले बुक करवाया था। शिवांग इंडियन गैस एजेंसी निबोरिया के संचालक विवेक सिंह ने बताया कि सिलिंडर जब एजेंसी पर आएगा तो दिया जाएगा। वहीं पचपेड़वा में लोड कम होने पर सिद्धि विनायक एजेंसी की तरफ से होम डिलीवरी शुरू कर दी गई है। इसी तरह रेहरा व महदेइया बाजार में भी एजेंसी संचालक बुकिंग के अनुसार उपभोक्ताओं के घर पर सिलिंडर पहुंचा रहे हैं।
विभाग के अनुसार सिलिंडर बुकिंग में गिरावट आई है। पिछले सप्ताह जहां 14-15 हजार बुकिंग प्रतिदिन होती थी, वहीं शनिवार को सिर्फ सात हजार बुकिंग ही हुई है। बुकिंग में गिरावट आने से सिलिंडर की मांग में भी कमी आई है।
बिना कनेक्शन वाले हो रहे परेशान
जिले में नौकरी व व्यवसाय करने वाले लोग, जिन्होंने गैस का कनेक्शन अपने नाम नहीं लिया है वह लोग परेशान हैं। ऐसे लोगों के पास बुकिंग के लिए किताब नहीं है, जिससे वह एजेंसियों पर जुगाड़ लगाने के लिए दौड़ रहे हैं। राप्ती मुख्य नहर के जेई धीरज नायक ने बताया कि उन्होंने कनेक्शन नहीं लिया है। अब बिना कनेक्शन के गैस नहीं मिल रही है।
दो दिनों से बुकिंग में गिरावट
ग्रामीण क्षेत्रों में लोड कम होने से होम डिलीवरी शुरू की गई है। पिछले दो दिनों से बुकिंग में भी गिरावट आई है। शहरी क्षेत्रों में भी बुकिंग के आधार पर शत प्रतिशत उपभोक्ताओं को सिलिंडर मिल रहा है।
- सूरज शुक्ल, नोडल एलपीजी बलरामपुर
Trending Videos