फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Milk trader dies in accident due to head injury after not wearing helmet

Balrampur News: हेलमेट न पहनने से सिर में लगी चोट, हादसे में दूध व्यापारी की मौत

Sat, 18 Jul 2026 10:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 18 Jul 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Milk trader dies in accident due to head injury after not wearing helmet
ललिया। क्षेत्र के कोडरी-हरिहरगंज मार्ग पर शनिवार दोपहर हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दूध व्यापारी की मौत हो गई। कुर्मी पुरवा गांव के पास ई-रिक्शे से बाइक की टक्कर के बाद युवक सड़क पर गिर गया। हेलमेट नहीं पहनने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


किला गांव निवासी राम केवल गुप्ता उर्फ पुलली (35) शनिवार को मोटरसाइकिल से दूध लेकर बलरामपुर शहर जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे वह कोडरी-हरिहरगंज मार्ग पर कुर्मी पुरवा गांव के पास पहुंचे थे, तभी सामने से कोडरी की ओर से बलरामपुर जा रहे ई-रिक्शे से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुरा के अधीक्षक डॉ. सुजीत पांडेय ने बताया कि राम केवल को अस्पताल मृत अवस्था में लाया गया था। उनके सिर में गंभीर चोट थी। प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध बेचने निकले थे, नहीं लौटे घर

शनिवार सुबह किला गांव में सब कुछ सामान्य था। राम केवल उर्फ पुलली ने रोज की तरह मवेशियों का दूध निकाला और उसे डिब्बों में भरकर मोटरसाइकिल से बलरामपुर बेचने के लिए निकल पड़े। परिवार को उम्मीद थी कि वह शाम तक दूध बेचकर घर लौट आएंगे, लेकिन दोपहर में हादसे की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।

सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें राम केवल की मौत की जानकारी मिली। इसके बाद अस्पताल परिसर में रिश्तेदारों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में भी शोक का माहौल छा गया।

राम केवल की पत्नी संजू देवी पति की मौत से गहरे सदमे में हैं। उनके पांच वर्षीय बेटे किशन और दो वर्षीय पुत्र पुष्कर के सिर से पिता का साया उठ गया। दोनों बच्चों की मासूम आंखों में पिता को खोने का दर्द साफ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed