{"_id":"6a5bb5b5f4f3ca6c4606b187","slug":"the-villages-connecting-road-is-cut-off-making-transportation-difficult-balrampur-news-c-99-1-slko1029-151845-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: गांव का संपर्क मार्ग कटा, आवागमन हुआ कठिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: गांव का संपर्क मार्ग कटा, आवागमन हुआ कठिन
Sat, 18 Jul 2026 10:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो-22,23-बलरामपुर के इटैहिया गांव में बाढ़ का पानी जाने के बाद फैली कीचड़ व काटी गई सड़क ।-सं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललिया। नेपाल के दांग क्षेत्र में हुई लगातार बारिश के बाद उफान पर आए हेंगहा पहाड़ी नाले ने इटहिया बनघुसरी गांव की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। नाले का पानी तीसरी बार गांव में घुसने से लोग अभी तक कीचड़ और गंदगी से नहीं उबर पाए हैं। अब गांव को पीडब्ल्यूडी सड़क से जोड़ने वाला संपर्क मार्ग भी कट गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है।
स्थिति यह है कि बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग रोजाना जान जोखिम में डालकर कटे हुए रास्ते और गहरे गड्ढों को पार कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि तेज बहाव के कारण संपर्क मार्ग का बड़ा हिस्सा बह गया है। लगातार हो रही कटान से अब पीडब्ल्यूडी सड़क का किनारा भी टूटने लगा है। यदि जल्द सुरक्षा कार्य नहीं कराया गया तो मुख्य सड़क को भी नुकसान पहुंच सकता है और गांव का संपर्क पूरी तरह टूटने की आशंका है।
बारिश के बाद रास्ते पर कीचड़ और गहरे गड्ढे बन गए हैं। इससे आए दिन लोग फिसलकर गिर रहे हैं। कई स्कूली बच्चे स्कूल जाते समय चोटिल हो चुके हैं। महिलाओं को बाजार और अस्पताल जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहनों का निकलना भी खतरे से खाली नहीं है। संपर्क मार्ग कटने के कारण लोगों को कई किलोमीटर लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ग्रामीण केशव राम, राम बाबू, कमला प्रसाद, रक्षा राम, सुरेश चंद्र, गौतम, मोहम्मद हासिम खान, मोहम्मद इब्राहिम, प्रदीप कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि हेंगहा पहाड़ी नाला हर बरसात में गांव के लिए बड़ी परेशानी बन जाता है। इस बार जलभराव के साथ रास्ता कट जाने से हालात और गंभीर हो गए हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि संपर्क मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए, पीडब्ल्यूडी सड़क को कटान से सुरक्षित किया जाए और हेंगहा नाले पर स्थायी कटानरोधी कार्य कराया जाए, ताकि हर बरसात में गांव को इस परेशानी का सामना न करना पड़े।